बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत की कई अभिनेत्रियां पिछले कुछ महीनों में दुल्हन बनी हैं। इस लिस्ट में रकुल प्रीत सिंह से लेकर कृति खरबंदा तक शामिल हैं। वहीं 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा भी दुल्हन बन गईं। इस मौके पर उन्होंने अपनी मां की ज्वेलरी पहनी थीं। चलिए तो फिर आज आपको बॉलीवुड की कुछ उन हसीनाओं के बारे में बताते हैं जिन्होंने शादी के मौके पर अपनी मां को सम्मान देते हुए उनकी शादी से जुड़ी किसी चीज को पहना था--
विज्ञापन
2 of 5
कृति खरबंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में हाल ही में पुलकित सम्राट की दुल्हन बनीं कृति खरबंदा का नाम सबसे पहले आता है। कृति 15 मार्च को पुलकित के संग पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधीं। अपनी चूड़ा सेरेमनी के दौरान अभिनेत्री ने अपनी नानी का हार और मां की शादी की चुन्नी को अपने ब्राइडल लुक में शामिल किया था।
विज्ञापन
3 of 5
यामी गौतम
- फोटो : इंस्टाग्राम
ऐसे ही यामी गौतम ने भी अपनी शादी में अपनी मां की साड़ी को पहना था। यामी के लिए उनकी मां की वह लाल साड़ी बेहद खास है क्योंकि उनकी मां भी उसी साड़ी में दुल्हन बनी थीं।
4 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में अपनी अलग स्टाइल के लिए मशहूर सोनम कपूर जब दुल्हन बनीं तब वे अपनी मां को सम्मान देना नहीं भूली थीं। अभिनेत्री ने अपनी शादी में अपनी मां सुनीता कपूर की शादी के गहनों को पहना था। सोशल मीडिया सोनम की शादी की तस्वीरें काफी वायरल भी हुई थीं और उनके फैंस को उनका ब्राइडल लुक भी काफी पसंद आया था।
इस लिस्ट में जो सबसे नया नाम शामिल हुआ है वह सोनाक्षी सिन्हा का है। सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की दुल्हन बनीं। अभिनेत्री ने अपने शादी के मौके पर अपनी मां की साड़ी और गहनों को पहना था। सोशल मीडिया पर सोनाक्षी की शादी की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। वे अपनी मां की साड़ी में बहुत सुंदर लग रही हैं।