kangana ranaut
- फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
कंगना की जीत के बाद चिराग ने उन्हें बधाई देते हुए चिराग ने कहा कि वे उनकी राय सुनने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा था, 'हमारे बीच अच्छे संबंध हैं, हमने एक फिल्म में काम किया है। हम संसद में मिलेंगे। मुझे लगता है कि वह एक मजबूत महिला हैं। वह अपनी बात बहुत स्पष्टता से कहती हैं।' उन्होंने आगे कहा कि भाजपा को देश में एनडीए सरकार बनाने के लिए उनकी पार्टी से बिना शर्त समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा, 'हमने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को बिना शर्त स्वीकार कर लिया है।'