कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम: @kanganaranaut
यह अटकलें तब सामने आईं जब एक यूट्यूब पेज ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दावा किया गया कि एक प्रोडक्शन हाउस का ऑफिस बिक्री के लिए तैयार है। हालांकि, प्रोडक्शन हाउस और मालिक का नाम उजागर नहीं किया गया, लेकिन वीडियो में इस्तेमाल की गई तस्वीरों और दृश्यों से संकेत मिलता है कि यह कंगना का ऑफिस है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में यह अनुमान लगाया कि यह कंगना का घर है।