फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB OTT3: वड़ा पाव गर्ल से झगड़े के बाद शिवानी हुईं बेहोश, लोगों ने कहा-नौटंकी, पूछा-डॉक्टर कौन सी दवाई देता है

Tue, 09 Jul 2024 11:16 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वड़ा पाव गर्ल और शिवानी कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया
‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में विवादों का सिलसिला शुरू हो चुका है। यह सीजन लगातार चर्चा में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर घर के अंदर हो रही गतिविधियों पर जमकर बहस छिड़ी हुई है। मौजूदा समय में विशाल पांडे और अरमान मलिक का विवाद सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं, अब शो में 'वड़ा पाव गर्ल' उर्फ चंद्रिका और शिवानी कुमारी के बीच एक नई तकरार देखने को मिल रही है, जिसके बाद दर्शक शिवानी को खूब ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शिवानी कुमारी - फोटो : इंस्टाग्राम @shivani__kumari321
बिग बॉस ओटीटी 3 के एपिसोड में, शो के प्रतियोगियों ने एक अलग तरीके से नामांकन देखा। इस बार बिग बॉस ने प्रतियोगियों से अपने पसंदीदा सदस्य को बचाने के लिए कहा। यह इस प्रक्रिया में चंद्रिका दीक्षित द्वारा उनका नाम न लेने पर शिवानी कुमारी बहुत आहत हुई। वह चंद्रिका के सामने फूट-फूट कर रोती हुई देखी गई और उन्हें नकली भी कहा।
विज्ञापन

3 of 5
शिवानी कुमारी - फोटो : इंस्टाग्राम @shivani__kumari321
इसके अलावा, जब चंद्रिका ने बाद में शिवानी से इसका सामना किया, तो वह फिर से फूट-फूट कर रोने लगी, इतना कि टकराव के बीच में वह अपने आंसुओं को रोक नहीं पाई और फिर बेहोश हो गई, जिसे देख घर के सभी प्रतियोगी एकदम से हैरान रह गए।

4 of 5
'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम
जब शिवानी को मेडिकल रूम में ले जाया गया और फिर वापस लाया गया, तो साईं केतन राव को चंद्रिका दीक्षित और सना सुल्तान के साथ बातचीत में यही सवाल करते हुए देखा गया और यह सोचते हुए देखा गया कि डॉक्टर शिवानी को क्या दवा देते हैं कि वह बेहोश होने के तुरंत बाद ठीक हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विशाल पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
दूसरी ओर, विशाल और लवकेश शिवानी का बचाव करते नजर आए और उन्हें इस बात पर बुरा लगा कि उनकी मेडिकल स्थिति पर सवाल उठाया गया। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस एपिसोड के टेलिकास्ट होने के बाद लोग शिवानी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उनकी तुलना बिग बॉस 17 फेम आयशा खान से कर रहे हैं।

Brinda: तृषा कृष्णन की आगामी वेब सीरीज 'बृंदा' पर आई बड़ी जानकारी, इस दिन से होगा शो का प्रीमियर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें