फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस पर फिर लगा स्क्रिप्टेड होने का ठप्पा, एपिसोड आने से पहले ही एविक्शन का खोला राज

Thu, 25 Jul 2024 10:52 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विशाल पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @vishalpandey_21
हर गुजरते दिन के साथ, बिग बॉस ओटीटी 3 दर्शकों का पसंदीदा बनता जा रहा है और शो के निर्माता दर्शकों को शो से जोड़े रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री अदनान शेख का सफर बहुत लंबा साबित नहीं हुआ। एक टास्क के दौरान वह घर से एविक्ट हो गए। अदनान के साथ सना सुल्तान भी घर से बेघर हुईं। अब हाल ही में, जियो सिनेमा ने समय से पहले ही अगले एविक्शन से पर्दा उठाया है। आइए जानते हैं कि इस बार नॉमिनेशन की गाज किस पर गिरी है।
विज्ञापन

2 of 5
विशाल पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @vishalpandey_21
शो के हालिया एपिसोड में रणवीर शौरी को घर का नया मुखिया चुना गया जिसके बाद उन्हें इस हफ्ते तीन कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करना था। रणवीर ने इस हफ्ते विशाल पांडे, लवकेश कटारिया और शिवानी कुमारी को नॉमिनेट किया। तीनों को कथित तौर पर एक टास्क करने के लिए कहा गया था जिसके बाद घर के कंटेस्टेंट उनमें से किसी एक को बचा लेंगे। जाहिर है, शिवानी को सबसे ज्यादा वोट मिले थे और अब वो बच गई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
विशाल पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @vishalpandey_21
अब जियो सिनेमा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लवकेश कटारिया, शिवानी कुमारी और विशाल पांडे की वोट अपील के लिए तीन स्लाइड शेयर की हैं। हालांकि, इस पोस्ट में इंस्टाग्राम हैंडल ने विशाल पांडे की तस्वीर शेयर की है जिस पर लिखा है 'एविक्टेड'।

4 of 5
विशाल पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @vishalpandey_21
हालांकि, जियो सिनेमा ने तुरंत अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को हटा दिया गया। हालांकि इसने शो के सभी दर्शकों को दुविधा में डाल दिया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस के घर में अभी भी टास्क चल रहा है और अभी तक शो से विशाल के निष्कासन की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विशाल पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @vishalpandey_21
जियो सिनेमा की इस पोस्ट पर यूजर्स अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'रणवीर को हमेशा से विशाल से प्रॉब्लम थी।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सही फैसला है क्योंकि विशाल सिर्फ लवकेश का कंधे के सहारे चल रहा था। खुद का कोई गेम नहीं था।'

Indian 2: 'इंडियन 2' के कमजोर प्रदर्शन का असर, समय से पहले ओटीटी पर इस दिन दस्तक देगी कमल हासन की फिल्म!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें