रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' का सफर आज पूरा हो रहा है। आज शो का ग्रैंड फिनाले है, जिसमें विजेता का एलान होगा। इस बार का शो अनिल कपूर ने होस्ट किया है। यह बतौर होस्ट भी उनका डेब्यू है। अनिल कपूर ने इस शो से जुड़ने का अपना अनुभव साझा किया है। उन्होंने इसे शानदार और कभी न भूल पाने वाली यात्रा बताया है। अनिल कपूर का कहना है कि इस शो से जुड़ना उनके लिए निजी तरक्की जैसी है।