'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' की धमाकेदार शुरुआत होने वाली है। इस बार सब बदल जाएगा। शो के होस्ट अनिल कपूर हैं और उन्होंने शो में अब तक का सबसे दमदार मजा देने का वादा किया है, जिसके लिए प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभिनेता अनिल कपूर बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस सीजन में टीवी एक्टर्स, इन्फ्लुएंसर, न्यूजमेकर्स, म्यूजिशियन और स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी देखने को मिलेंगे। इस बीच, कंटेस्टेंट्स की एक लिस्ट भी ऑनलाइन सामने आई है। आइए जानते हैं कौन से दावेदार बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में एंट्री ले रहे हैं।