फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss Marathi 5: निक्की तंबोली पर फूटा अरबाज की गर्लफ्रेंड लीजा का गुस्सा, कहा- उन्हें सब पता है फिर भी

Sat, 14 Sep 2024 02:49 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निक्की तंबोली और लीजा बिंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
‘बिग बॉस मराठी सीजन 5’ के प्रतियोगी अरबाज पटेल शो का हिस्सा बनने के बाद से ही लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। वह अभिनेत्री निक्की तंबोली के साथ अपनी नजदीकियों को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में शो के होस्ट रितेश देशमुख ने अरबाज को उनकी निक्की से बढ़ती नजदीकियों के चलते फटकार भी लगाई थी। इन सभी चीजों के चलते वह शो के सबसे विवादित प्रतियोगी बन गए हैं।


 
विज्ञापन

2 of 5
अरबाज पटेल और लीजा - फोटो : इंस्टाग्राम @leezabindra
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिनों पहले अरबाज की गर्लफ्रेंड लीजा बिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनके साथ अपने अलगाव की ओर इशारा किया था। लीजा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट साझा की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि उनका नाम अरबाज के साथ ना जोड़ा जाए, क्योंकि उनके होने वाले साथी को यह पंसद नहीं आ सकता है। उन्होंने आगे कहा कि वह ‘आगे बढ़ गई हैं।’
Tumbbad 2: टीजर के साथ 'तुम्बाड़ 2' का हुआ आधिकारिक एलान, निर्माता बोले- प्रलय आएगा

 
विज्ञापन

3 of 5
लीजा बिंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @leezabindra
अब उन्होंने जो इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की है उसे देखकर लगता है कि  उनका मन बदल गया है। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में दावा किया है कि वह ‘कभी ब्रेकअप नहीं करेंगी’और 'शो' कभी भी रिश्ता तोड़ने का कारण नहीं हो सकता। लीजा ने निक्की को उनके व्यवहार के लिए भी खरी-खोटी सुनाई और कहा कि अरबाज के रिलेशनशिप में होने की जानकारी होने के बावजूद भी वह अरबाज से दूरी नहीं बनाती। लीजा ने लिखा, 'मैं हमेशा तुम्हारे अच्छे-बुरे वक्त में तुम्हारे साथ खड़ी हूं। तुम्हें कभी अकेला नहीं छोडूंगी।' 

 

4 of 5
लीजा बिंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @leezabindra
वहीं, एक और स्टोरी में अरबाज के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लीजा लिखती हैं, ‘मैंने अरबाज की मां को अपने बेटे के लिए प्रार्थना करते देखा है। वह शो के अंदर अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करने की कोशिश कर रहा है और वह गलत नहीं है। अगर लड़की को यह नहीं पता होता कि वह मेरे साथ रिलेशनशिप में है तो वह गलत होता। रितेश सर ने लड़की को यह बात दो बार बताई है। फिर भी!'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लीजा बिंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @leezabindra
अरबाज के साथ ब्रेकअप पर लीजा लिखती हैं ‘खेल कभी किसी के रिलेशनशिप को नहीं तोड़ सकता। हां, हम रिलेशनशिप में हैं। मैं कभी भी उससे ब्रेकअप नहीं करूंगी।’
Kareena Kapoor: द बकिंघम मर्डर्स से पहले करीना ने इन थ्रिलर फिल्मों में किया था काम, सैफ संग भी दिखी थी जोड़ी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें