करीना कपूर खान की नई फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। फिल्म को आलोचकों की सराहना मिली है। हालांकि, दर्शक फिलहाल उनकी फिल्म से दूरी बनाए हुए है। करीना ने अपने करियर में इससे पहले भी कई थ्रिलर फिल्मों में काम किया है। आइए जानते हैं कि उनकी कुछ थ्रिलर फिल्मों के बारे में।