फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 19: नतालिया ही नहीं कई विदेशी सेलिब्रिटीज ने ‘बिग बॉस’ में चलाया अपना जादू, जानिए अब कहां हैं?

Tue, 16 Sep 2025 07:30 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Natalia Janoszek Evicted From Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ में एक विदेशी एक्ट्रेस नतालिया जानोसजेक भी बतौर प्रतियोगी शामिल हुईं। बीते रविवार को वह शो से बाहर हो गईं। सिर्फ नतालिया ही अकेली विदेशी सेलिब्रिटी नहीं हैं, जो इस रियलिटी शो में दिखीं, पहले भी कई विदेशी सेलेब्स ‘बिग बॉस’ का हिस्सा बन चुके हैं। 

विज्ञापन
1 of 6
नतालिया, अब्दु रोजिक, सनी लियोनी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

पोलिश मूल की अदाकारा नतालिया वीकएंड का वार एपिसोड में ‘बिग बॉस 19’ से बाहर हो गईं। वह काफी दिनों तक इस रियलिटी शो में चर्चा में रहीं। सिर्फ नतालिया ही नहीं इससे पहले भी ‘बिग बॉस’ के अलग-अलग सीजन में कई विदेशी मूल के सेलिब्रिटीज नजर आए। जानिए, अब वह कहां हैं और क्या कर रहे हैं? 

विज्ञापन

2 of 6
क्लाेडिया - फोटो : इंस्टाग्राम@claudiaciesla
क्लोडिया सिएस्ला
क्लोडिया सिएस्ला (Claudia Ciesla) जर्मन एक्ट्रेस, मॉडल रही हैं। वह ‘बिग बॉस 3’ में बतौर प्रतियोगी शामिल हुईं। इसके बाद क्लोडिया ने हिंदी फिल्मों में अभिनय किया। साल 2018 में क्लोडिया ने एक बॉलीवुड फिल्म ‘तेरी भाभी है पागल’ में आइटम डांस किया। वह अब भारत में रहकर एक न्यूट्रिशनिस्ट के तौर पर काम कर रही हैं।   
विज्ञापन

3 of 6
सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम@sunnyleone
सनी लियोनी
सनी लियोनी(Sunny Leone) ने ‘बिग बॉस 5’ में बतौर प्रतियोगी हिस्सा लिया था। वह एक कनैडियन मूल की एक्ट्रेस, मॉडल रही हैं। ‘बिग बॉस’ के बाद वह बॉलीवुड फिल्म ‘जिस्म 2’ में नजर आईं। इसके बाद भी कई हिंदी और साउथ की फिल्मों का हिस्सा बनीं। इस साल वह हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘बैडएस रविकुमार’ में कैमियो रोल करती दिखीं। कई इंडियन रियलिटी शो को वह होस्ट भी कर चुकी हैं। 

4 of 6
नताशा स्टेनकोविक - फोटो : इंस्टाग्राम natasastankovic__
नताशा स्टेनकोविक
नताशा स्टेनकोविक (Natasa stankovic) एक सर्बियाई मूल की मॉडल, एक्ट्रेस हैं। फिल्म ‘सत्याग्रह(2013)’ से नताशा ने बॉलीवुड में कदम रखा था। साल 2014 में वह बिग बॉस 8 में बतौर प्रतियोगी शामिल हुईं। साल 2019 में भी उन्होंने ‘द बॉडी’ नाम की एक हिंदी फिल्म की। क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ साल 2020 में शादी की और साल 2024 में डिवोर्स हो गया। 
विज्ञापन

5 of 6
अब्दु रोजिक - फोटो : इंस्टाग्राम@abdu_rozik
अब्दु रोजिक
तजाकिस्तान के मशहूर इंफ्लुएंसर अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) भी ‘बिग बॉस 16’ में नजर आए थे। इस शो के बाद वह ‘लाफ्टर शेफ 2’ जैसे रियलिटी शो का हिस्सा बने। भारत में अब भी उनके फनी और सिंगिंग वाले वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ओरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aoora69
ओरा 
साउथ कोरियन सिंगर ओरा (Aoora)ने भी ‘बिग बॉस 17’ में हिस्सा लिया था। ओरा के वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी पाॅपुलर हैं, उनकी भारत में भी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। वह बॉलीवुड गानों के मैशअप वीडियो बनाते हैं, जिन्हें भारतीय दर्शक पसंद करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें