Mirai Box Office Collection: तेलुगु फिल्म 'मिराय' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई है। इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
पिछले कुछ समय से साउथ की फिल्में अच्छी कमाई कर रही हैं। कई साउथ फिल्में कमाई के मामले में बॉलीवुड की फिल्मों पर भारी पड़ रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'मिराय' ने तीन दिनों में अच्छी कमाई की है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने सोमवार को कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
2 of 6
मिराय बॉक्स ऑफिस
- फोटो : एक्स
'मिराय' का टोटल कलेक्शन
साउथ के अभिनेता तेजा सज्जा की फिल्म 'मिराय' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ रुपये से खाता खोला। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 15 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 17 करोड़ रुपये का कारोबार किया। चौथे दिन फिल्म की कमाई घट गई। सोमवार को इसने खबर लिखे जाने तक 4.31 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह से फिल्म ने अब तक 49.31 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
विज्ञापन
3 of 6
मिराय
- फोटो : एक्स
कहानी के साथ वीएफएक्स की चर्चा
भारत के अलावा फिल्म 'मिराय' विदेशों में भी अच्छी कमाई कर रही है। बताया जाता है कि इसका बजट 60 करोड़ रुपये है। जिस तरह से फिल्म कमाई कर रही है वह अपना बजट एक हफ्ते के अंदर ही निकाल लेगी। जानकार मानते हैं कि फिल्म की कहानी के अलावा इसमें अच्छे वीएफएक्स हैं, इसलिए फिल्म चर्चा में हैं।
4 of 6
फिल्म मिराय
- फोटो : इंस्टाग्राम@tejasajja123
क्या है फिल्म की कहानी?
आपको बता दें कि फिल्म 'मिराय' में एक योद्धा की कहानी दिखाई गई है। योद्धा के पास एक चमत्कारी छड़ी है। फिल्म में दिखाया गया है कि अपनी ताकत को पहचानने के लिए नायक को एक परीक्षा से गुजरना होता है। इस योद्धा को नौ पवित्र ग्रंथों की सुरक्षा का काम सौंपा गया है।
विज्ञापन
5 of 6
'मिराय' पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
मिराय की स्टारकास्ट
फिल्म 'मिराय' में तेजा सज्जा ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म में श्रेया सरन, जयराम, मांचू मनोज, रितिका नायक, जगपति बाबू, राजेंद्रनाथ जुत्शी, पवन चोपड़ा और तन्जा केलर जैसे कलाकार अहम भूमिका में दिखाई दिए हैं। इसका निर्देशन कार्तिक गट्टमनेनी और अनिल आनंद ने किया है।
पहले भी भेजा जा चुका समन
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा, दोनों को शुरुआती जांच के दौरान तीन बार तलब किया गया था। दोनों ने कहा कि वह लंदन में रहते हैं इसलिए उन्होंने अपने वकील को भेज दिया था। इस पर ईओडब्ल्यू ने कहा कि वकील ने पूरी जानकारी नहीं दी। इसके बाद औपचारिक एफआईआर दर्ज की गई थी।