इस साल की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी भूल भुलैया 3 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ और प्रशंसक विद्या बालन को 17 साल बाद मंजुलिका की भूमिका में देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आए। फिल्म भूल भुलैया 3 के निर्माता अनीस बज्मी ने बताया कि उन्हें पता था कि विद्या बालन इस भूमिका के लिए सबसे सही अभिनेत्री रहेंगी।
इस साल की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी भूल भुलैया 3 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ और प्रशंसक विद्या बालन को 17 साल बाद मंजुलिका की भूमिका में देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आए। फिल्म भूल भुलैया 3 के निर्माता अनीस बज्मी ने बताया कि उन्हें पता था कि विद्या बालन इस भूमिका के लिए सबसे सही अभिनेत्री रहेंगी।
विज्ञापन
2 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म भूल भुलैया की तीसरी फ्रैंचाइजी के पहले भाग में विद्या बालन की मंजुलिका की भूमिका को प्रशंसकों ने काफी सराहा था, वहीं प्रशंसक तीसरे भाग के ट्रेलर में भी उनके किरदार की सराहना कर रहे हैं। निर्देशक अनीस ने अपने हालिया इंटरव्यू में पर्दे के पीछे की कहानी सुनाई कि कैसे उन्होंने विद्या को इस प्रोजेक्ट के लिए कास्ट किया और स्क्रिप्ट सुनने के बाद उनकी क्या प्रतिक्रिया थी।
विज्ञापन
3 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू में अनीस बज्मी ने कहा कि उन्हें पता था कि विद्या बालन इस रोल के लिए सबसे सही अभिनेत्री हैं। उन्होंने कहा, "मुझे तो हमेशा लगता था कि यह मंजुलिका जो है अगर वो विद्या जी कर ले।" उन्होंने कहा कि उन्होंने पहली फिल्म में बहुत शानदार काम किया था और उनके अभिनय के लिए उन्हें बहुत प्यार मिला था।
4 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोट्स के अनुसार, अनीस ने कहा, “हमने विद्या जी से संपर्क किया और उन्हें स्क्रिप्ट पसंद आई। मैंने जो कहानियां सुनी हैं उसमें एक ही कहानी है जो मुझे बहुत अच्छी लगती है।' जब नैरेशन था तो मैंने 10 मिनट का नैरेशन दिया था और ये जानना चाह रहा था कि उन्हें क्या लग रहा है। मैंने जब सुनाया तो वह बहुत उत्साहित थीं और विद्या ने कहा था कि बहुत मजा आएगा।''
फिल्म में विद्या के किरदार को लेकर अनीज और विद्या लगभग 10 से 15 दिनों के बाद फिर से मिले और विद्या बालन ने पहले ही यह फिल्म करने का फैसला कर लिया था। अनीस बज़्मी ने आगे कहा, “इससे अच्छा क्या हो सकता है कि भूल भुलैया 3 में ये 17 साल बाद वापस आई। बहुत खूबसूरत काम किया है।" भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और मुराद खेतानी द्वारा निर्मित भूल भुलैया 3 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, राजपाल यादव के साथ-साथ माधुरी दीक्षित भी हॉरर का तड़का लगाती नजर आएंगी। Jigra First Day First Show Cancel: आलिया भट्ट की जिगरा का पहले दिन का शो हुआ कैंसल, जानिए आखिर क्या रही वजह?