तब्बू
- फोटो : इंस्टाग्राम @ tabutiful
फिल्म की बढ़ जाती है स्टारपावर
अनीस का मानना है कि उन्हें साफ पता है कि तब्बू को कास्ट करने से 'भूल भुलैया 3' की स्टार पावर बढ़ जाएगी, लेकिन वे तीसरे भाग में किसी और को कास्ट करने के अपने फैसले पर अड़े रहे। उन्होंने कहा, "अगर वह इतनी करीबी दोस्त नहीं होती, तो मैं शायद उसे यह भूमिका लेने के लिए मजबूर करता। लेकिन, उसके प्रति गहरे सम्मान के कारण, मैंने किसी और को चुना। विद्या और तब्बू जी के बाद मंजुलिका के लिए सही फिट खोजने में हमें काफी समय लगा।"