फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Wrap: विवादों में परेश रावल और ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर बवाल, पढ़ें बीते हफ्ते की 10 बड़ी खबरें

Sun, 04 Dec 2022 08:57 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
परेश रावल, द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत की इस चकाचौंध भरी दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ होता रहता है। किसी फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आता है, तो कुछ सितारे अपने बयानों के चलते सुर्खियों में छा जाता हैं। वीकली रैप के जरिए हम आपको बीते हफ्ते की 10 बड़ी खबरों के बारे में जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि बीते हफ्ते में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
Jubin Nautiyal - फोटो : सोशल मीडिया
सिंगर जुबिन नौटियाल गुरुवार को अपने घर पर सीढ़ियों से गिर गए हैं। उनकी कोहनी टूट गई है और पसलियों में चोट आई है। इसके अलावा सिंगर के सिर और माथे पर भी चोट लग गई है। सिंगर को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद उनके दाहिने हाथ का ऑपरेशन होगा। बता दें कि डॉक्टर ने उनको अपने दाहिने हाथ का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है।

सीढ़ियों से गिरे जुबिन नौटियाल, सिर और पसली में लगी चोट, जानिए अब कैसी है सिंगर की हालत
 
विज्ञापन

3 of 11
एलन मस्क, कान्ये वेस्ट - फोटो : insta
एलन मस्क ने जब से ट्वीटर का अधिग्रहण किया है, वह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। फिलहाल अब अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट का ट्वीटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, कान्ये वेस्ट की एक विवावित पोस्ट के बाद ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किया गया है। हालांकि इसे लेकर यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई है। जहां कई लोग मस्क के इस फैसले से सहमत हैं तो वहीं कुछ लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल जानते हैं कि आखिर क्यों किया गया कान्ये वेस्ट का अकाउंट सस्पेंड।

Kanye West Twitter: अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट का ट्वीटर अकाउंट हुआ सस्पेंड, एलन मस्क ने इसलिए उठाया सख्त कदम
 

4 of 11
ब्रह्मास्त्र पार्ट वन- शिवा - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म को रिलीज से पहले जहां बायकॉट का सामना करना पड़ा, तो बाद में दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पांस मिला था। इतना ही नहीं ओटीटी पर रिलीज होने के बाद भी अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को पसंद किया गया था। वहीं, अब यह फिल्म ताइवान में भी धमाल मचाने के लिए तैयार है। 

Brahmastra: अब ताइवान में धमाल मचाएगी ‘ब्रह्मास्त्र’, बनी आईमैक्स में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म
विज्ञापन

5 of 11
रवीना टंडन के कैमरे की क्लिक से बाघिन गुस्सा। - फोटो : सोशल मीडिया
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान अभिनेत्री रवीना टंडन बाघ के करीब से फोटो लेकर अभिनेत्री रवीना टंडन विवादों में घिर आई हैं। सफारी के दौरान का एक वीडियो सामने आने के बाद वन्यप्राणी विशेषज्ञ बाघ के करीब जाने पर सवाल उठा रहे हैं। रवीना का कहना है कि वह वन विभाग की जीप में थी और जीप ट्रैक पर। इसमें बाघ के करीब जाने का सवाल ही नहीं उठता।

MP News: बाघ के करीब से फोटो लेकर विवादों में फंसी रवीना टंडन, सफाई में कहा- वन विभाग की जीप
विज्ञापन

6 of 11
खेसारी लाल यादव अपनी बेटी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे भावुक होते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपने दर्द को लोगों के साथ साझा किया है। खेसारी लाल यादव बीती रात तीन बजे लाइव आए और उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने तक की बात कह डाली। इसकी वजह उनका परिवार है। खेसारी का कहना है कि उनके परिवार की फिक्र उन्हें खाई जा रही है। लेकिन, सवाल यह उठता है कि खेसारी लाल यादव के परिवार में या उनके परिवार के सदस्यों के साथ ऐसा क्या हो गया कि अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने तक के लिए मजबूर हो गए?

'मैं भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ दूंगा, बहुत दर्द में हूं...', वीडियो में ऐसा क्यों बोले खेसारी लाल यादव
विज्ञापन

7 of 11
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
एक बार फिर 'द कश्मीर फाइल्स' पर विवाद शुरू हो गया है। नौ महीने पहले सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली विवेक अग्निहोत्री की फिल्म एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है। दरअसल, हाल ही भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के ज्यूरी हेड नदव लापिड ने कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को सबके सामने उजाकर करने वाली फिल्म को भद्दी और प्रोपेगेंडा पर आधारित फिल्म बताकर एक नई बहस को जन्म दे दिया है। सोशल मीडिया पर फिल्म मेकस के पक्ष और विपक्ष में आवाज उठने लगी है। आइए जानते हैं अनुपम खेर से लेकर विवेक अग्निहोत्री तक किसने क्या कहा...

Kashmir Files Controversy: IFFI जूरी हेड के बयान पर बवाल, बोर्ड ने झाड़ा पल्ला तो भड़का इस्राइल, स्वरा का समर्थन

8 of 11
राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दस्तक दे चुकी है। 'राम सेतु' को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है। फिल्हाल दर्शकों को यह फिल्म फ्री में उपलब्ध नहीं होने वाली है। दर्शकों को इसे देखने के लिए अपनी जेब ढीली करनी होगी। फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है।

Ram Setu On OTT: अक्षय कुमार की 'राम सेतु' ओटीटी पर रिलीज, फिल्म देखने के लिए देना होगा अतिरिक्त शुल्क

9 of 11
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया
एसएस राजामौली की कुछ महीनों पहले आई फिल्म 'आरआरआर' की सफलता बढ़ती ही जा रही हैं। अब फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल में 'आरआरआर' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता है। राजामौली की जीत ने कई लोगों को चौंका दिया, क्योंकि उनके प्रतिद्वंद्वियों में स्टीवन स्पीलबर्ग, डैरेन एरोनोफ्सकी  और सारा पोली भी शामिल थे।

SS Rajamouli: 'आरआरआर' को मिली बड़ी सफलता, एसएस राजामौली ने अपने नाम किया सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार

10 of 11
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल इन दिनों अपने एक विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता गुजरात चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रचार कर रहे थे और उस दौरान उन्होंने बंगालियों को लेकर एक टिप्पणी की थी, जिसके बाद से ही वह विवादों में घिर गए हैं। अभिनेता अपने बयान को लेकर माफी भी मांग चुके हैं, लेकिन अब उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है। पश्चिम बंगाल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता मोहम्मद सलीम ने अभिनेता के खिलाफ तलतला के थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Paresh Rawal: बंगालियों पर विवादित टिप्पणी करना परेश रावल को पड़ा भारी, माफी मांगने के बाद भी शिकायत दर्ज
विज्ञापन

11 of 11
अपूर्व अग्निहोत्री, शिल्पा सकलानी - फोटो : Social media
टीवी की दुनिया के पॉपुलर स्टार अपूर्व अग्निहोत्री के लिए साल 2022 बेहद खास रहा है। बॉलीवुड से लेकर टीवी तक अपने अभिनय का दम दिखाने वाले अभिनेता और उनकी पत्नी अभिनेत्री शिल्पा सकलानी के घर किलकारियां गूंजी हैं। दोनों के आंगन में आई इस खुशी को पाकर वह फूले नहीं समा रहे हैं। स्टार्स के घर शादी के पूरे 18 साल बाद एक नन्ही परी का जन्म हुआ है। अपने फैंस को कपल ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है, जिसे सुन फैंस के चेहरे भी खिल उठे हैं।    

Apurva-Shilpa: अपूर्व अग्निहोत्री-शिल्पा सकलानी के घर गूंजी किलकारियां, शादी के 18 साल बाद बने माता-पिता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें