फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: सलमान को मिली Y+ सुरक्षा और 'कर्नाटक रत्न' से सम्मानित हुए पुनीत, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Tue, 01 Nov 2022 07:25 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्सर सुर्खियों में रहने वाले फिल्मी दुनिया में हर दिन हर पल कुछ न कुछ नया होता ही रहता है। सिने प्रेमी मनोरंजन जगत में हुईं इन्हीं हचलचों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 11
Filmy Wrap - फोटो : Social media
अक्सर सुर्खियों में रहने वाले फिल्मी दुनिया में हर दिन हर पल कुछ न कुछ नया होता ही रहता है। सिने प्रेमी मनोरंजन जगत में हुईं इन्हीं हचलचों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। सिनेमा जगत में आज भी बहुत देखने और सुनने को मिला। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ... 
विज्ञापन

2 of 11
सलमान खान मूवी एक्ट्रेस रंभा - फोटो : Twitter
बॉलीवुड अभिनेत्री रंभा की कार का एक्सीडेंट हो गया है। घटना के वक्त उनकी गाड़ी में उनके बच्चे और नैनी भी मौजूद थीं। हालांकि, अच्छी बात यह है कि किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई है। लेकिन, अभिनेत्री की बेटी साशा अब भी अस्पताल में भर्ती है। यही कारण है कि अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर फैंस से उनकी बेटी के लिए दुआ मांगे की गुजारिश की है।
 

Rambha Car Accident: सलमान की इस हीरोइन की कार का एक्सीडेंट, पोस्ट साझा कर फैंस से की दुआ मांगने की गुजारिश

विज्ञापन

3 of 11
पाताल लोक - फोटो : सोशल मीडिया
इस भागती दौड़ती जिंदगी में ओटीटी मनोरंजन का एक ऐसा प्लेटफार्म बनकर उभरा है, जो कहीं भी कभी भी किसी का भी मनोरंजन कर सकता है। बीते कुछ वर्षों में इसपर ऐसी-ऐसी वेब सीरीज आई हैं, जो दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इन्हीं में से एक वेब सीरीज साल 2020 में आई 'पाताल लोक' थी। इस सीरीज के पहले सीजन ने लोगों का इतना मनोरंजन किया था कि तभी से ही दर्शक 'पाताल लोक' के दूसरे सीजन का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब उन दर्शकों के लिए हमारे पास एक खुशखबरी है। दरअसल, 'पाताल लोक 2' से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। 

Rambha Car Accident: सलमान की इस हीरोइन की कार का एक्सीडेंट, पोस्ट साझा कर फैंस से की दुआ मांगने की गुजारिश

 

4 of 11
ली जिहान - फोटो : सोशल मीडिया
विदेशों में होने हैलोवीन बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन बीते दिनों इस फेस्टिवल पर साउथ कोरिया में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने हैलोवीन की सारी खुशियां गम में तब्दील कर दी थी। गौरतलब है, शनिवार को सियोल के इटावन जिले में हैलोवीन 2022 के कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई थी। इस घटना में 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। अब इस भगदड़ का शिकार हुए लोगों में कोरियन सिंगर और सिंगर ली जिहान का नाम भी सामने आ रहा है।

दुखद: कोरियन सिंगर ली जिहान का 24 वर्ष की आयु में निधन, हैलोवीन कार्यक्रम में भगदड़ के दौरान हुआ हादसा

 
विज्ञापन

5 of 11
मिस्टर मम्मी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा अपनी फिल्म 'मिस्टर मम्मी' के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों का भी बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। वहीं, अब कोलकाता के एक निर्माता आकाश चटर्जी ने आरोप लगाया है कि 'मिस्टर मम्मी' के निर्माताओं ने उनकी फिल्म की कहानी और अवधारणा चुरा ली है। आकाश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी है।

Mister Mummy: मुश्किल में फंसी रितेश-जेनेलिया की ‘मिस्टर मम्मी’, निर्माताओं पर लगा स्क्रिप्ट चोरी करने का आरोप

 
विज्ञापन

6 of 11
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है और अब उन्हें मुंबई पुलिस की ओर से वाई प्लस सुरक्षा दी जाएगी। पिछले दिनों अभिनेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी भरा पत्र मिला था, जिसके बाद राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है। गौरतलब हो कि जून में सलमान खान के पिता और प्रसिद्ध लेखक सलीम खान सुबह की सैर के बाद बांद्रा बैंडस्टैंड में एक बेंच पर बैठे थे, उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने वहां पत्र रखा, जिसमें अभिनेता को मारने की धमकी दी गई थी।महाराष्ट्र सरकार ने सलमान के साथ-साथ अक्षय कुमार और अनुपम खेर की भी सुरक्षा बढ़ाई है। उन्हें X कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली है।

Salman Khan: सलमान खान को मिलेगी Y+ सुरक्षा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने के बाद राज्य सरकार का आया फैसला

 
विज्ञापन

7 of 11
शार्क टैंक इंडिया 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नए कारोबारियों को अपने नए विचारों को उड़ान देने में मदद करने वाला शोर ‘शार्क टैंक इंडिया’ अपने दूसरे सीजन के साथ लौटने को तैयार है। शार्क टैंक इंडिया एक बार फिर बिजनेस की चाह रखने वाले लोगों को अपने उद्यमिता के सपनों को पूरा करने का मौका देने जा रहा है। इस शो में अनुभवी निवेशकों और कारोबार विशेषज्ञों के सामने इन नए उद्यमियों को अपने विचार पेश करने के लिए बेहद रोचक मौका मिलता है। पिछले सीजन के चर्चित शार्क अशनीर ग्रोवर की शो से छुट्टी हो चुकी है और उनकी जगह एक नए उद्योगपति का नाम फाइनल हो चुका है।

Shark Tank India 2: अशनीर ग्रोवर की जगह हुई इस नए शार्क की शो में एंट्री, शुरू हो गई दूसरे सीजन की तैयारी

 

8 of 11
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत कर्नाटक के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'कर्नाटक रत्न' से सम्मानित किया गया। मंगलवार को आयोजित हुए 67वें कन्नड़ राज्योत्सव (राज्य स्थापना दिवस) के अवसर पर अभिनेता को यह सम्मान किया गया। पुनीत इस प्रतिष्ठित सम्मान के हासिल करने वाले 9वें प्राप्तकर्ता हैं। कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पुनीत राजकुमार को कर्नाटक रत्न से सम्मानित किया। 

Puneeth Rajkumar: मरणोपरांत 'कर्नाटक रत्न' से सम्मानित हुए पुनीत, रजनीकांत समेत ये हस्तियां हुईं शामिल

 

9 of 11
AP Dhillon - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर सिंगर और रैपर एपी ढिल्लन को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सिंगर को गंभीर चोटें आई हैं, इसके बाद अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए खुद यह जानकारी फैंस के साथ साझा की है। अपने चहेते सिंगर को यूं तकलीफ में देख फैंस परेशान हैं और एपी ढिल्लन की सलामती के लिए दुआएं कर रहे हैं। साथ ही लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर एपी ढिल्लन जख्मी कैसे हुए!

AP Dhillon: हादसे का शिकार हुए सिंगर एपी ढिल्लन! फैंस मांग रहे सलामती की दुआएं

 

10 of 11
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त के फैंस के लिए खुशखबरी है। अभिनेता एक बार फिर पर्दे पर दर्शकों को गुदगुदाते नजर आएंगे। इस फिल्म में संजय दत्त मौनी रॉय, पलक तिवारी, सनी सिंह, आसिफ खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे और फिल्म का नाम है 'द वर्जिन ट्री'। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में अभिनय के साथ-साथ संजय दत्त इसे प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने फिल्म निर्माता दीपक मुकुट के साथ हाथ मिलाया है। हाल ही में सजंय दत्त ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दर्शकों से यह जानकारी साझा की है। फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

The Virgin Tree: 'द वर्जिन ट्री' में मौनी रॉय-पलक तिवारी के साथ नजर आएंगे संजय दत्त, साझा किया मोशन पोस्टर

 
विज्ञापन

11 of 11
India Lockdown - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
देश के चर्चित वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी5 ने अपनी हालिया ऑरिजनल फिल्म का एलान कर दिया है। इस फिल्म का नाम है 'इंडिया लॉकडाउन'। कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'बबली बाउंसर' की सफलता के बाद मधुर भंडारकर अब इस फिल्म को लेकर आ रहे हैं। जैसा कि नाम से ही जाहिर है यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी। फिल्म में चार कहानियां दिखाई जाएंगी। इन कहानियों के जरिए कोविड महामारी के दौरान भारतीयों पर पड़े असर को दिखाने की कोशिश होगी।

India Lockdown: 'बबली बाउंसर' के बाद मधुर भंडारकर लेकर आ रहे हैं 'इंडिया लॉकडाउन', इस ओटीटी पर होगी रिलीज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें