फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRK 10 Filmfare Awards: राज और राहुल में कौन रहा शाहरुख के लिए ज्यादा लकी, ‘पठान’ के टीजर से पहले यहां समझिए

Tue, 01 Nov 2022 07:15 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
शाहरुख खान के 10 धमाकेदार किरदार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कभी बॉक्स ऑफिस के बादशाह रहे अभिनेता शाहरुख खान की पांच साल बाद बड़े परदे पर लीड हीरो के रूप में वापसी कराने जा रही यशराज फिल्म्स की मेगा बजट फिल्म ‘पठान’ का टीजर जारी होने में अब बस कुछ ही घंटों का फासला बाकी है। इस टीजर को देखने के लिए शाहरुख खान के दुनिया भर में फैले करोड़ों प्रशंसक उत्साहित हैं और अभी से #SRKDay #PathaanTeaser जैसे हैशटैग ट्विटर व दूसरे सोशल मीडिया पर ट्रेंड कराने में जुट गए हैं। यशराज फिल्म्स के जिन लोगों ने ये टीजर देख लिया है, वे बताते हैं कि इसके जरिये शाहरुख बड़े परदे पर वाकई धमाका कर सकते हैं। शाहरुख ने अपने करियर में कई बड़े बड़े धमाके किए हैं और जिन लोगों को भी उनके बंगले मन्नत जाने का मौका मिला है, वे उनकी पुरस्कारों की ट्रॉफियों को देख भौचक्के रह जाते हैं। शाहरुख खान के जन्मदिन पर हम आपको बताने जा रहे इनमें से उन 10 चुनिंदा फिल्मफेयर पुरस्कारों के बारे में जो शाहरुख ने कभी राहुल, कभी राज तो कभी कुछ और बनकर जीते...
Bollywood: अनिल कपूर और उनकी पत्नी ने नाती वायु को दिया यह खास तोहफा, जानें इस गिफ्ट का मतलब
विज्ञापन

2 of 11
फिल्म: दीवाना - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

किरदार: राजा सहाय
फिल्म: दीवाना (1992)
राज कंवर निर्देशित फिल्म ‘दीवाना’ शाहरुख खान की डेब्यू फिल्म है। शाहरुख को बतौर अभिनेता पहला ब्रेक हेमा मालिनी ने अपनी फिल्म ‘दिल आशना है’ में दिया था लेकिन रिलीज पहले ‘दीवाना’ हो गई। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। शाहरुख ने इसमें एक दीवाने आशिक का किरदार निभाया जो दिव्या भारती की एक झलक पाते ही उसके प्यार में घिर जाता है। इस फिल्म में अपने अभिनय से शाहरुख ने सबके दिल में एक अमिट छाप छोड़ी। शानदार एक्टिंग के लिए शाहरुख को इस फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड मिला। शाहरुख और दिव्या के अलावा इस फिल्म में ऋषि कपूर और अमरीश पुरी भी अहम भूमिकाओं में थे।
Raj Kundra: क्या अब भी एडल्ट फिल्म का बिजनेस करते हो? सोशल मीडिया पर राज कुंद्रा ने ट्रोल्स को दिया जवाब

विज्ञापन

3 of 11
फिल्म: बाजीगर - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

किरदार: विक्की मल्होत्रा

फिल्म: बाजीगर (1993)

साल 1993 में आई ‘बाजीगर’ में शाहरुख खान ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। इस फिल्म में शाहरुख के द्वारा हीरो और विलेन का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिला। अब्बास-मस्तान निर्देशित इस क्राइम-थ्रिलर में शाहरुख एक निर्दयी कातिल के रूप में दिखे। कहानी में शाहरुख अपने बाप के साथ हुई धोखेबाजी और उनकी मौत का बदला लेते हैं। इसी के इर्द गिर्द सारी कहानी घूमती है। फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए शाहरुख को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड मिला। शाहरुख के अलावा इस फिल्म में काजोल और शिल्पा शेट्टी लीड किरदारों में हैं। शिल्पा शेट्टी ने इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया।
Puri Jagannadh: लाइगर फ्लॉप होने पर पुरी जगन्नाथ को मिली जान से मारने की धमकी, निर्देशक ने पत्र लिख बताई व्यथा

4 of 11
फिल्म: अंजाम - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

किरदार: विजय अग्निहोत्री
फिल्म: अंजाम (1994)

साल 1994 में आई ‘अंजाम’ एक साइको थ्रिलर फिल्म है। राहुल रवैल निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख ने एक साइको किलर का रोल प्ले किया है। इस फिल्म में बताया गया है कि कैसे एक छोटी सी गलती आपकी पूरी जिंदगी खराब कर सकती है? समाज में होने वाले महिलाओं पर अत्याचार पर भी यह फिल्म प्रकाश डालती है। इस फिल्म के लिए शाहरुख को बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल का फिल्मफेयर अवार्ड मिला। इस फिल्म में पहली बार शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित साथ आए थे।
Vivaad Bollywood Ke: जब अभिषेक की वजह से रानी और ऐश्वर्या के बीच आ गई थी दरार,19 साल बाद हुआ दोनों का पैचअप!

विज्ञापन

5 of 11
फिल्म: दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

किरदार: राज मल्होत्रा

फिल्म: दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995)

और, अब बारी राज की। आदित्य चोपड़ा की बतौर निर्देशक पहली फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ बॉलीवुड सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। राज और सिमरन की जोड़ी आज भी दर्शकों को बहुत भाती है। फिल्म में राज यानी शाहरुख खान और सिमरन यानि काजोल दोनों एनआरआई हैं। एक यूरोप वेकेशन के दौरान दोनों मिलते हैं और एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। सिमरन के पिता इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करते। फिर सारी कहानी सिमरन को पाने के लिए राज की कोशिशों पर आधारित है। फिल्म ने सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 10 फिल्मफेयर अवार्ड जीते और इसमें शाहरुख को मिला बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड भी शामिल है।
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने भारत लौटते ही बटोरीं सुर्खियां, आलिया की प्रेग्नेंसी पर दिया ऐसा रिएक्शन

विज्ञापन

6 of 11
फिल्म: दिल तो पागल है - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

किरदार: राहुल
फिल्म: दिल तो पागल है (1997)

साल 1997 में आई फिल्म "दिल तो पागल है" एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है। यश चोपड़ा डायरेक्शन में बनी फिल्म एक सॉलिड लव स्टोरी है। रोमांटिक किरदारों के लिए जाने जाने वाले शाहरुख ने इस फिल्म में दमदार अभिनय की प्रस्तुति दी है। अंजाम और कोयला के बाद शाहरुख की माधुरी दीक्षित के साथ यह तीसरी फिल्म थी। इस फिल्म में करिश्मा कपूर पहली बार शाहरुख के साथ नज़र आईं। कहानी में इन तीनों का ही लव ट्रायंगल है। शाहरुख माधुरी से प्यार करते हैं और करिश्मा शाहरुख से। इन तीनों के बीच में अक्षय कुमार का भी एक महत्वपूर्ण किरदार है। वह इस फिल्म में सपोर्टिंग रोल में हैं। वह शाहरुख और माधुरी के बीच प्यार की गहराई को कम करने का काम करते हैं। इस फिल्म के लिए शाहरुख को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड मिला।
Aishwarya Rai: करीना कपूर की एक 'न' ने सलमान और ऐश्वर्या को ला दिया था करीब, यूं शुरू हुई थी प्रेम कहानी

विज्ञापन

7 of 11
फिल्म: कुछ कुछ होता है - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

किरदार: राहुल खन्ना
फिल्म: कुछ कुछ होता है (1998)

साल 1998 में आई फिल्म 'कुछ कुछ होता है' ने शाहरुख खान के फिल्मी करियर को बुलंदियों पर पहुंचा दिया। करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म और इसके गाने अभी तक लोगों की जुबान पर हैं। शाहरुख और काजोल की ऑल टाइम फेवरेट जोड़ी एक बार फिर एक साथ पर्दे पर आई और हमेशा की तरह इस बार भी दर्शकों को खूब भाई।  अंजली (काजोल) राहुल (शाहरुख) से प्यार करती थी और राहुल टीना (रानी मुखर्जी) से। राहुल और टीना की शादी हो जाती है। कुछ समय के बाद टीना गुजर जाती है। राहुल की टीना से हुई बेटी अंजली (सना सईद) फिर राहुल और अंजली को मिलाती है। शाहरुख को राहुल के इस रोल के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड मिला।
Phone Bhoot: कटरीना कैफ की 'फोन भूत' देख फूले नहीं समाए विक्की कौशल, बोले- मस्ती और पागलपन से है भरपूर

8 of 11
फिल्म: देवदास - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

किरदार: देवदास मुखर्जी
फिल्म: देवदास (2002)

साल 2002 में आई फिल्म ‘देवदास’ शाहरुख खान की एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित यह फिल्म शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास 'देवदास' पर आधारित थी। इस फिल्म में शाहरुख ने देवदास का रोल किया है। देवदास एक धनवान लॉ ग्रेजुएट है, जो अपने बचपन के प्यार पारो (ऐश्वर्या राय) से शादी करने के लिए लंदन से भारत आया है। अपने ही परिवार द्वारा शादी के लिए मना करने के कारण देवदास शराब की गिरफ्त में आ जाता है। उसकी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो वह एक वेश्या (माधुरी दीक्षित) का शरणार्थी बन जाता है।फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग के लिए शाहरुख को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड मिला।
Shark Tank India 2: अशनीर ग्रोवर की जगह हुई इस नए शार्क की शो में एंट्री, शुरू हो गई दूसरे सीजन की तैयारी

9 of 11
फिल्म: स्वदेस - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

किरदार: मोहन भार्गव
फिल्म: स्वदेस (2004)

वैज्ञानिक मोहन भार्गव दर्शकों ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में देखा लेकिन मौजूदा पीढ़ी में से कम को ही पता होगा कि ये किरदार सबसे पहले शाहरुख ने आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘स्वदेस’ में किया था। यहां मोहन भार्गव एक एनआरआई है जो नासा में काम करता है। मोहन अपने परिवार से मिलने भारत आता है। इसी बीच वह एक गांव में रुकता है और उसकी परेशानियों को समझता है। वहां हालात देखकर मोहन अपने आप को उसके विकास में झोंक देता है। फिल्म में शाहरुख ने शानदार एक्टिंग की। उसके लिए शाहरुख को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड मिला।
India Lockdown: 'बबली बाउंसर' के बाद मधुर भंडारकर लेकर आ रहे हैं 'इंडिया लॉकडाउन', इस ओटीटी पर होगी रिलीज

10 of 11
फिल्म: चक दे इंडिया - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
किरदार: कबीर खान
फिल्म: चक दे इंडिया (2007)
साल 2007 में आई फिल्म ‘चक दे इंडिया’  एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को शिमित अमीन ने डायरेक्ट किया है। कबीर खान (शाहरुख खान) एक हॉकी प्लेयर है जो अपने देश को दगा देने के लिए दोषी करार दिया जाता है। बाद में राष्ट्र के प्रति अपनी वफादारी सिद्ध करने के लिए वह इंडियन नेशनल वीमेन हॉकी टीम की कोचिंग शुरू करता है। फिल्म के मोटिवेशनल डायलॉग बहुत पॉपुलर हुए थे। उसका संगीत तो आज भी स्पोर्ट्स पर्सन्स के लिए जोशवर्धक का काम करता है। शाहरुख खान को इस फिल्म में एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। 
Sapna Choudhary: ट्रैक्टर पर बैठ सपना चौधरी ने लगाए ठुमके, पति के गाने पर झूमती नजर आईं डांसिंग क्वीन
विज्ञापन

11 of 11
फिल्म: माई नेम इज खान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

किरदार: रिजवान खान
फिल्म: माई नेम इज खान (2010)

करण जौहर की फिल्म ‘माई नेम इज खान’ शाहरुख खान की यादगार फिल्मों में से एक है। ‘कभी खुशी कभी गम’ के बाद काजोल और शाहरुख खान एक बार फिर इस फिल्म में एक साथ आए। फिल्म में शाहरुख के किरदार का नाम रिवान खान है जो एस्पर्जर सिंड्रोम (एक ऐसी बीमारी जिसमें पीड़ित लोगों से ठीक से बात करने में अक्षम रहता है) से पीड़ित है। वह मंदिरा (काजोल) से शादी कर लेता है। जब ट्विन टावर पर हमले की घटनाएं सामने आती है, तब रिजवान अपने समुदाय के लोगों की सोच बदलने के लिए एक यात्रा पर निकलता है। इस फिल्म में शाहरुख की एक्टिंग को तारीफें और बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड दोनों मिले।
Saath Hum Rahein: डीएसपी बोले, ‘भीड़ में खो जाता है संगीत!’, गिनती के वाद्ययंत्रों से बना दिलचस्प गाना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें