फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Ram First Look: पोस्टर पर बने भगवान राम, मंच पर ‘चुम्मा चुम्मा’, चाकू लेकर कार्यक्रम के भीतर पहुंचा फैन

Fri, 04 Oct 2024 10:30 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
'राजा राम' पोस्टर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुंबई में किसी भोजपुरी फिल्म का कार्यक्रम और कार्यक्रम में तमाशा न हो, हो ही नहीं सकता। शुक्रवार को यहां भोजपुरी फिल्म "राजाराम" का फर्स्ट लुक जारी किया गया। कार्यक्रम में अपने अलग ही लुक में पहुंचे खेसारी ने मंच पर वह सब कुछ किया जिससे इस कार्यक्रम की खबर बन सके। उन्होंने फिल्म बनाने वालों के साथ फिल्म का पोस्टर जारी किया। पोस्टर पर भगवान राम के अपने रूप के अनुसार कमान पर तीर भी चढ़ाया और फि जब बारी भोजपुरी के अरमानों की आई तो वहीं उसी मंच पर ‘चुम्मा चुम्मा’ गाने पर ठुमके भी खूब लगाए। कार्यक्रम में थोड़ी देर के लिए अफरातफरी तब मची, जब वहां खेसारी का एक चाहने वाला चाकू लहराता पहुंच गया।
विज्ञापन

2 of 5
'राजा राम' पोस्टर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस मौके पर खेसारीलाल यादव ने कहा, “मैं हमेशा अपने प्रशंसकों के प्यार और समर्थन का आभारी हूं। मेरा प्रयास है कि मैं अपने काम से सभी को मनोरंजन प्रदान करूं। मेरी अपील है कि भोजपुरी सिनेमा को बेहतर बनाने में सभी सहयोग करें। फिल्म "राजाराम" मेरी सबसे खास फिल्मों में से एक है, जिसमें मुझे एक चुनौतीपूर्ण और अनोखा किरदार निभाने का मौका मिला है।” 
विज्ञापन

3 of 5
'राजा राम' पोस्टर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानकारी के मुताबिक "राजाराम" एक सुपरस्टार की कहानी है, जो उसके व्यक्तित्व और उसने आने वाले परिवर्तन के साथ साथ उसके समाज में योगदान को भी दर्शाती है। इस फिल्म में खेसारी ने कई किरदार निभाए है। एक किरदार उन्होंने भगवान राम का भी निभाया है। फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल कहते हैं, “फिल्म राजा राम में खेसारीलाल यादव से इतने सारे किरदार करवाना मेरे लिए एक चैलेंज था, जिसमें मुझे बेहद मजा आया। अब उम्मीद है कि जब फिल्म थिएटर में आएगी, तब दर्शकों को भी खूब मजा आएगा।”

Stree 2 Box Office Collection Day 51: 'स्त्री 2' की कमाई में गिरावट दर्ज, 600 करोड़ रुपये से इतनी दूर फिल्म

4 of 5
'राजा राम' पोस्टर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म "राजाराम" में अभिनेता खेसारी लाल यादव के साथ राहुल शर्मा, आर्य बब्बर, सोनिका गौड़ा, सपना चौहान, के के गोस्वामी, विनोद मिश्रा,संजय महानंद, सुबोध सेठ, वीणा पाण्डेय, निशा तिवारी, अमित शुक्ला, और संजय पांडे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश में अयोध्या आदि स्थानों पर की गई है। फिल्म के लेखक अरविंद तिवारी हैं।

Devara Box Office Collection Day 8: 'देवरा' की कमाई में आई गिरावट, आठवें दिन ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'राजा राम' पोस्टर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस पूरे कार्यक्रम में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल उस समय पैदा हो गया जब कार्यक्रम में एक शख्स चाकू लेकर पहुंच गया। इस बारे में तफ्तीश करने पर बताया गया कि वह युवक खेसारी लाल यादव का प्रशंसक था और उनसे गले मिलने की जिद कर रहा था। इस प्रशंसक ने खुद को गले न लगाने पर अपना नुकसान कर लेने की धमकी भी दी लेकिन उस पर जल्दी ही काबू पा लिया गया और उसे समझा बुझा कर कार्यक्रम से बाहर ले जाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें