प्रदीप पांडे चिंटू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘कोख’ के बारे में भोजपुरी अभिनेता प्रदीप पांडे चिंटू कहते हैं, 'मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि भोजपुरी सिनेमा में मुझे अलग अलग जॉनर की फिल्मों में काम करने का मौका मिल रहा है। भोजपुरी सिनेमा लगातार विभिन्न विषयों को लेकर मनोरंजन के स्तर बढ़ा रही है। इसमें दर्शकों का भी बेहद सहयोग रहा है क्योंकि उन्होंने भी अच्छी फिल्मों को पसंद करना शुरू कर दिया हैं। इस फिल्म में पहली बार मुझे हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता यशपाल शर्मा के साथ काम करने का मौका मिला। एक एक्टर के तौर पर उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला।'