फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ‘पठान’ को लेकर नहीं थम रहा विवाद और इस बीमारी से पीड़ित हैं उर्फी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Mon, 19 Dec 2022 08:02 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
पठान, उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत की इस रंगीन दुनिया में आए दिन कोई न कोई हलचल होती रहती है। फैंस भी सितारों और फिल्मों से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन जगत से जुड़ी जानकारी देते हैं। एक ओर आज भी 'पठान' को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आया, तो उर्फी जावेद अस्पताल में पहुंचीं। तो चलिए बताते हैं आपको आज क्या कुछ हलचल हुई...
विज्ञापन

2 of 11
प्रभास - फोटो : social media
दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक नाम कमाने वाले साउथ सुपरस्टार प्रभास सिनेमा जगत में बहुत पॉपुलर हैं। अपनी अदाकारी और गुड लुक्स के दम पर 'बाहुबली' प्रभास ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। इतना ही नहीं अभिनेता अभिनेत्रियों के साथ-साथ लड़कियों के बीच भी काफी पॉपुलैरिटी रखते हैं। इसी का नतीजा है कि प्रभास एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर बन चुके हैं। अभी कुछ दिनों पहले तक अभिनेता का नाम 'आदिपुरुष' की मुख्य अभिनेत्री कृति सेनन के साथ जुड़ रहा था। लेकिन कृति सेनन के एक बयान ने इस रिश्ते को महज अफवाह करार दिया। हालांकि, अभी भी प्रभास के शादी और रिश्ते के मुद्दे पर सुगबुगाहट हो रही है। ऐसे में अब साउथ सुपरस्टार ने अपनी शादी को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक बयान दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है। 

Prabhas: 'बाहुबली' की शादी से सलमान खान का है खास कनेक्शन! वेडिंग प्लान्स पर 'प्रभास' ने तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन

3 of 11
नोरा फतेही-जैकलीन - फोटो : सोशल मीडिया
महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले को लेकर जैकलीन फर्नांडीस और नोरा फतेही सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले नोरा फतेही ने जैकलीन के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया है। वहीं, अब पटियाला कोर्ट 21 जनवरी को नोरा फतेही द्वारा जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ दायर आपराधिक शिकायत पर सुनवाई करेगी। नोरा ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनका नाम गलत तरीके से घसीटने का आरोप लगाया था। 

Nora Fatehi: जैकलीन फर्नांडीज पर नोरा फतेही ने किया था मानहानि का मुकदमा, अब 21 जनवरी को होगी मामले की सुनवाई

4 of 11
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' को लेकर विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म के गाने 'बेशर्म रंग' की रिलीज के बाद से ही यह विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। पहले जहां दीपिका की भगवा बिकिनी को लेकर हंगामा मच रहा था, तो अब इसी मामले में आरटीआई एक्टिविस्ट दानिश खान की एंट्री भी हो गई है। इतना ही नहीं यह मामला अब मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है।

Pathaan: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पहुंचा बेशर्म रंग विवाद, RTI एक्टिविस्ट बोले- बिकिनी भगवा ही नहीं चिश्ती भी
विज्ञापन

5 of 11
पीयूष मिश्रा - फोटो : Social media
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फेम अभिनेता पीयूष मिश्रा अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इसके साथ ही अभिनेता और गायक अपने बयानों के चलते भी चर्चाओं में बने रहते हैं। हाल ही में भी पीयूष मिश्रा ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने उन्हें सुर्खियों में ला खड़ा किया है। दरअसल, अभिनेता ने हाल ही में एक साक्षात्कार में दक्षिण भारतीय फिल्म निर्देशकों की तारीफ करते हुए, बॉलीवुड डायरेक्टर्स की जमकर क्लास लगाई है।  

Bollywood vs South: पीयूष मिश्रा ने बॉलीवुड के निर्देशकों को लताड़ा, बोले- साउथ के निर्देशक ज्यादा बुद्धिमान
विज्ञापन

6 of 11
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक रानी चटर्जी बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों वह अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने भी शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' पर हो रहे विवाद पर बयान दे डाला है। ये मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े अभिनेताओं को नसीहत दे दी है। रानी ने खुलासा किया है कि कई बड़े अभिनेता उनके साथ काम नहीं करना चाहते थे। 

Rani Chatterjee: कभी भोजपुरी क्वीन के साथ काम नहीं करना चाहते थे सुपरस्टार्स, वर्षों बाद छलका रानी का दर्द
विज्ञापन

7 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी जावेद सोशल मीडिया की क्वीन हैं। वह अक्सर अपने अतरंगी कपड़ों में तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इसके लिए उर्फी को कई बार ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है, लेकिन इन सबका उर्फी पर कोई खास असर नहीं होता है। वह फिर भी अजब-गजब फैशन में फैंस को हैरान करती रहती हैं। हाल ही में उर्फी जावेद ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर बैठी नजर आ रही हैं। दरअसल उर्फी एक बीमारी से पीड़ित हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि उर्फी को असल में हुआ क्या है। 

Urfi Javed: इस बीमारी की वजह से हॉस्पिटल पहुंचीं उर्फी जावेद, डॉक्टर ने दी यह सलाह

8 of 11
ओपनहाइमर फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज - फोटो : Social media

एलान के बाद से ही हॉलीवुड फिल्म 'ओपेनहाइमर' साल 2023 में रिलीज होने जा रही सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक रही है। इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच गजब की दीवानगी देखने को मिली है, जिसे देखते हुए इसके निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन ने इस फिल्म को इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेताओं के साथ मिलकर बनाया है। अमेरिकी भौतिक विज्ञानी जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन पर आधारित यह फिल्म एक थ्रिलर है, जिसकी कहानी परमाणु बम के इर्द-गिर्द बुनी गई है। परमाणु बम का आविष्कार करने वाले जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर की इस मच अवेटेड बायोपिक का पहला ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Oppenheimer: रिलीज हुआ क्रिस्टोफर नोलन की थ्रिलर फिल्म 'ओपनहाइमर' का ट्रेलर, दिखा सिलियन मर्फी का दमदार अंदाज

9 of 11
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान के प्रमोशन में बिजी हैं। वहीं दूसरी ओर उनके गाने बेशर्म रंग पर जमकर विवाद चल रहा है। इस गाने में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी के रंग पर खूब विवाद गर्माया हुआ है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसपर आपत्ति जताई थी। जिसके बाद से लगातार इसपर कमेंट्स आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं। इन सबके बीच शाहरुख खान फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचे थे। यहां अभिनेता ने मजाकिया लहजे में अपना फ्यूचर प्लान बताया। 

Shahrukh Khan: एक्टिंग छोड़नी पड़ी तो बिजनेस करेंगे शाहरुख, शुरू कर सकते हैं 'पठान कैटरिंग' और 'बाजीगर बेकरी'

10 of 11
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। कई हिंदू संगठनों की ओर से फिल्म के गाने 'बेशर्म रंग' में दीपिका पादुकोण की ड्रेस पर आपत्ति जताने के बाद इस फिल्म का सोशल मीडिया पर कई लोग विरोध कर रहे हैं। इस फिल्म पर कई लोग बैन लगाने के साथ कलाकारों और निर्माता-निर्देशक पर भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस बीच फिल्म से जुड़े लोगों पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए लिखित में शिकायत की गई है।

Pathaan Controversy: 'पठान' की मुश्किलें नहीं हो रहीं कम, मुंबई में FIR दर्ज करने के लिए की गई लिखित शिकायत
विज्ञापन

11 of 11
अलाया एफ - फोटो : Instagram
अलाया एफ ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म जवानी जानेमन से की थी। हालांकि यह उनकी पहली फिल्म नहीं थी, जिसे उन्होंने साइन किया था। इस फिल्म से पहले अलाया ने भी रिजेक्शन का सामना किया था और उस दौरान उन्हें निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप ने फिल्म ऑफर की थी। एक्ट्रेस ने रिजेक्शन के समय को याद करते हुए बताया कि कैसे उस वक्त अनुराग कश्यप ने मुलाकात होना उनके लिए सब बदलने जैसा था। 

Alaya F: अलाया एफ ने 'जवानी जानेमन' से पहले साइन की थी यह फिल्म, एक रील देखकर ही अनुराग कश्यप दे दिया था ऑफर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें