भोजपुरी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक रानी चटर्जी बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों वह अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने भी शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' पर हो रहे विवाद पर बयान दे डाला है। ये मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े अभिनेताओं को नसीहत दे दी है। रानी ने खुलासा किया है कि कई बड़े अभिनेता उनके साथ काम नहीं करना चाहते थे।