छठ पूजा में विशेष तौर पर सूर्य देव और छठी मां की पूरे विधि विधान से पूजा की जाती है। फिल्मों में खास करके, भोजपुरी में छठ पूजा की महत्ता को खूब दिखाया गया है। आम तौर पर छठ के अवसर पर जो फिल्में रिलीज होती हैं, उनमें छठ पूजा के गीत जरूर होते हैं। आइए भोजपुरी की इन 10 फिल्मों के माध्यम से छठ पूजा के महत्व को समझते हैं।
विज्ञापन
2 of 11
छठ मैया की बरतिया
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
छठ मैया की बरतिया (चला छठ गीत गावल जाए)
इन दिनों भोजपुरी फिल्म छठ मैया की बरतिया का गीत 'चला छठ गीत गावल जाए' को काफी पसंद किया जा रहा है। हाल ही में यह फिल्म रिलीज हुई है। यह गीत अभिनेत्री स्मृति सिन्हा पर फिल्माया गया है। इस फिल्म में स्मृति सिन्हा को छठी मइया की भक्त और माही श्रीवास्तव ने छठ मईया का किरदार निभाया है। कन्हैया एस विश्वकर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में स्मृति सिन्हा और माही श्रीवास्तव के अलावा अंशुमन मिश्रा समर्थ चतुर्वेदी, रितु पांडेय, प्रतिभा साहु की मुख्य भूमिकाएं हैं।
विज्ञापन
3 of 11
निरहुआ चलल लंदन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
निरहुआ चलल लंदन (पहिले पहिले बानी कईले छठी मैया व्रत तोहार)
फिल्म 'निरहुआ चलल लंदन' में दिखाया गया है कि दिनेश लाल यादव निरहुआ लंदन से अपनी मां को फोन करते हैं और छठ पूजा के बारे में पूछते हैं। उनकी मां कहती है कि तबियत खराब होने की वजह से इस साल छठ मैया का व्रत नहीं रख पाएंगी। यह बात सुनकर निरहुआ निराश हो जाते हैं। आम्रपाली दुबे को पता चल जाता है कि निरहुआ परेशान क्यों हैं। वह छठ मैया का व्रत रखती है और कहती हैं कि लंदन वाली लड़की से शादी के बाद भी घर में छठ पूजा बंद नहीं होगा। 'पहिले पहिले बानी कईले छठी मैया व्रत तोहार' के जरिए यह बताने की कोशिश की गई है कि मन में अगर श्रद्धा भाव हो तो पूजा कहीं भी की जा सकती है। कल्पना के गाए इस गीत को मधुकर आनंद ने संगीतबद्ध किया है।
4 of 11
बोल राधा बोल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बोल राधा बोल (कांच ही बांस के बहंगिया )
अभिनेता - गायक खेसारी लाल यादव की फिल्म 'बोल राधा बोल' में छठ का गीत 'कांच ही बांस के बहंगिया' में दिखाया गया है कि छठी मैया के इस पर्व को बिना भेदभाव के एक साथ मिलकर मानना चाहिए। इस गीत को खेसारी लाल यादव, कल्पना और अल्का झा ने गाया है। प्यारे लाल यादव के लिखे गीत को संगीतकार छोटे बाबा से ऐसा संगीतबद्ध किया है कि इस गीत को सुनकर दर्शक छठी मैया की भक्ति में डूब जाते हैं। इस फिल्म में खेसरी लाल यादव ने एक नास्तिक लड़के की भूमिका निभाई थी, लेकिन जैसे ही उस पर छठी मैया की कृपा होती है वह आस्तिक बन जाता है। पराग पाटिल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में छठ पूजा की महिमा का बखान किया गया है।
विज्ञापन
5 of 11
हमारी लक्ष्मी बिटिया
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हमारी लक्ष्मी बिटिया (उगा हो सुरुज देव)
भोजपुरी फिल्म 'हमारी लक्ष्मी बिटिया' बाप बेटी के भावनात्मक रिश्ते पर आधरित फिल्म है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक बेटी छठी मैया की भक्ति से अपने बीमार पिता को ठीक करती है। इस फिल्म में छठ गीत 'उगा हो सुरुज देव' फिल्म की नायिका काजल राघवानी पर फिल्माया गया है। इस गीत को इंदु सोनाली ने गाया है जिसे संगीतबद्ध अमन श्लोक ने किया है। संजीव बोहरपी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के गीत प्यारेलाल ने लिखे हैं।
विज्ञापन
6 of 11
नागिन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नागिन (करेली छठी माई के व्रत)
भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी की फिल्म 'नागिन' का छठ गीत 'करेली छठी माई के व्रत' छठी मइया के प्रति आस्था और विश्वास का प्रतीक है। फिल्म में यह गीत रानी चटर्जी और खेसारी लाल यादव के बीच फिल्माया गया है। इस गीत को सिंगर कल्पना ने गाया है जिसे संगीतकार राजेश - रजनीश ने संगीतबद्ध है। राजकुमार आर पांडे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेत्री रानी चटर्जी ने नागिन की भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
7 of 11
लागल रहा बताशा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लागल रहा बताशा (घरे घरे होता छठी माई के बरतिया)
फिल्म 'लागल रहा बताशा' में भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली पर फिल्माया गीत 'घरे घरे होता छठी माई के बरतिया ' छठ पर्व पर काफी ट्रेंड हो रहा है। इस गीत में छठ पूजा को पूरे विधि विधान से दिखाया गया है। गायिका कल्पना के गाए गीत को संगीतकार ओम झा ने संगीतबद्ध किया है जिसे प्यारेलाल ने लिखा है। आलोक सिंह बिसेन के निर्देशन में बनी इस फिल्म आम्रपाली, मनोज सिंह टाइगर, आनंद मोहन और प्रकाश जैस की मुख्य भूमिका थी। यह पूरी तरह से एक कॉमेडी फिल्म थी,जिसमे मनोज सिंह टाइगर की लीड भूमिका थी।
8 of 11
जैसी करनी वैसी भरनी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जैसी करनी वैसी भरनी (तोहरे भरोसे छठी मैया)
फिल्म 'जैसी करनी वैसी भरनी' छठ माता की महिमा पर आधरित फिल्म है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि जमीन जायदाद के लिए कैसे बड़ा भाई अपने छोटे भी और उसकी पत्नी की हत्या कर देता है। मरने से पहले छोटे भाई की पत्नी एक बेटी को जन्म देती है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे छठी मैया उस बच्ची पर विपत्ति आती है तो उसकी रक्षा के लिए छठी मैया प्रकट होती हैं। इस फिल्म में 'तोहरे भरोसे छठी मैया' गीत के जरिए छठी मैया की महिमा का बखान किया गया है। मंजुल ठाकुर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रवेश लाल यादव, ऋचा चड्ढा, प्रीति शुक्ला और किरण यादव की मुख्य भूमिकाएं थी।
9 of 11
आशीर्वाद छठी मैया के
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आशीर्वाद छठी मैया के (खुश रखी घर परिवार)
फिल्म 'आशीर्वाद छठी मैया के' में एक मध्यम वर्गीय परिवार के चमत्कारिक परिवर्तन को दिखाया गया है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे छठ पूजा से एक दुखद जीवन खुशहाल में बदल जाता है। इस फिल्म के गीत 'खुश रखी घर परिवार' के जरिए छठी मैया की विनती की जाती है। इस गीत को कल्पना ने गया है जिसे संगीतबद्ध मुन्ना दुबे ने किया है। सुजीत वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में काजल यादव और आदित्य ओझा लीड रोल में हैं।
10 of 11
बिटिया छठी माई के
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बिटिया छठी माई के (पापा के तू बचा ले)
फिल्म 'बिटिया छठी माई के' के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी मुहीम पर आधरित फिल्म थी। इस फिल्म में यश कुमार मिश्रा और अंजना सिंह की लीड भूमिका थी। इस फिल्म में 'पापा के तू बचा ले' गीत के माध्यम से एक बेटी छठी मैया से अपने पिता के जीवन को बचाने की गुहार लगा रही है। इस गीत को खुशबू जैन ने गाया है। प्यारे लाल कवि के लिखे इस गीत को दिवंगत संगीतकार धनंजय मिश्रा ने संगीतबद्ध किया था।
उगा हो सूरज देव अरग के भइल बेर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उगा हो सूरज देव अरग के भइल बेर (उगा हो सूरज देव अरग के भइल बेर)
अभिनेत्री रिंकू घोष की फिल्म 'उगा हो सूरज देव अरग के भइल देर' में दिखाया गया है कि रिकू घोष अपनी सहेलियों के साथ अपनी में खड़ी होकर सूर्य देव के निकलने का इंतजार कर रही है और सूरज देव से प्रार्थना कर रही हैं। 'उगा हो सूरज देव अरग के भइल बेर' में रिंकू घोष की पूरी तरह से भाव भक्ति देखने को मिल रही है। इस गाने में रिंकू घोष प्रार्थना कर रही हैं, उनका सुहाग जहां भी हो वह जल्दी से वापस आ जाए हैं। इस गीत को साधना सरगम ने गाया है, जिसे संगीतबद्ध प्रेमजी-लताजी ने किया है। इस फिल्म में रिंकू घोष और विनय आनंद की लीड भूमिका है।