भोजपुरी सिनेमा के चॉकलेटी हीरो प्रदीप पांडेय चिंटू और इंडस्ट्री की सुपरस्टार आम्रपाली दुबे की बहुचर्चित फिल्म ‘विवाह 3’ 20 नवम्बर को पूरे बिहार- यूपी में रिलीज होगी। वहीं, 24 नवम्बर को यह फिल्म सम्पूर्ण भारत में रिलीज होगी। विवाह सीरीज भोजपुरी की सफलतम सीरीज है। इस फिल्म का पार्ट 1 और पार्ट 2 सुपर डुपर हिट रहा है, जिसके बाद अब सबों की नजर इसके तीसरे संस्करण पर है।