अक्षरा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षरा सिंह
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम अक्षरा सिंह का आता है। अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहतरी अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अपने दमदार अंदाज के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। अक्षरा ने भोजपुरी इंडस्ट्री की कई हिट फिल्मों में काम किया है, जिसके लिए वह मोटी फीस लेती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षरा एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपये तक की फीस लेती हैं। साथ ही वह एक स्टेज शो के लिए भी मोटी रकम वसूलती हैं। अभिनेत्री एक घंटे के शो के लिए तीन से पांच लाख रुपये लेती हैं। अक्षरा की कुल संपत्ति लगभग 60 करोड़ रुपये हैं।