महेश पांडे
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मुफ्त के मनोरंजन से भोजपुरी का बंटाधार
निर्माता, निर्देशक महेश पांडे कहते है, 'भोजपुरी सिनेमा में स्टार सिस्टम प्रश्नवाचक है। अभी भी भोजपुरी में दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह खेसारीलाल यादव, प्रदीप पांडे चिंटू जैसे सितारे भोजपुरी के स्टार है। इनके अलावा जो अगली खेप में रितेश पांडे, यश कुमार मिश्रा, अरविंद अकेला कल्लू जैसे सितारे हैं ये भी बहुत ही टैलेंटेड है। लेकिन पिछले तीन साल में कोई भी फिल्म हिट हुई है क्या, यह सबसे बड़ा सवाल है। फिल्म थिएटर में अगर नहीं चल रही है तो इसमें स्टार की गलती नहीं है, समस्या यहां है कि हमने यूट्यूब पर फिल्में फिल्में फ्री में दिखानी शुरू कर दी है, दर्शक सोचते है कि एक महीने के बाद फिल्म यूट्यूब पर आ जायेगी तो थिएटर में पैसे खर्च करके क्यों देखने जाए? अभी फिल्मे टीवी और यूट्यूब के लिए बन रही है और भोजपुरी के जो भी स्टार्स इन दिनों काम कर रहे हैं उनको लेकर सीमित बजट में फिल्में बनाई जाए तभी उसकी रिकवरी होगी। नए स्टार्स की फिल्मों की रिकवरी नहीं है, इसलिए कोई स्टार पिछले तीन साल में लांच नहीं हुआ। भोजपुरी सिनेमा का नजरिया जब तक नहीं बदलेगा तक तक नए स्टार्स की फिल्में नहीं चलेंगी।'