भोजपुरी की क्वीन रानी चटर्जी अक्सर ही मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। रानी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें या वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर रानी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, रानी चटर्जी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रोटी बना रही हैं।