एक था राजा एक थी रानी दोनों मर गए खत्म कहानी। अक्सर इस तरह की कहानियां बचपन में हम अपनी दादी और नानी से सुनने आए हैं। बचपन में इस तरह की सुनी सुनाई कहानियों पर अब तक कई धारावाहिक बन चुके हैं। एकता कपूर के नए धारावाहिक 'बेकाबू' की बात करे तो यह कहानी परी और राक्षसों की दुनिया की हैं। परी और राक्षस दोनों अपनी जादुई विरासत से अनजान हैं और अपनी वास्तविक पहचान और अपने वंश की शक्तियों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। चर्चित अभिनेत्री मोनालिसा इस धारावाहिक में जल्द ही एक अनोखे किरदार में नजर आने वाली हैं।