सिनेमा जगत में फिटनेस की खास जगह है। मनोरंजन की दुनिया के सितारे खुद को फिट रखने के लिए जिम में घंटों अपना पसीना बहाते हैं। फिटनेस का क्रेज सिर्फ हॉलीवुड या बॉलीवुड सुपरस्टार्स में ही नहीं, बल्कि भोजपुरी सिनेमा के स्टार्स में भी है। भोजपुरी स्टार्स अपने फिटनेस का बेहद ख्याल रखते हैं। खास तौर से भोजपुरी अभिनेत्रियां, जो न सिर्फ अपने लुक का, बल्कि अपनी फिटनेस का भी पूरा ध्यान रखती हैं। खुद को फिट रखने के लिए ये एक्ट्रेसेस जिम में घंटों वर्कआउट करती हैं। आइए जानते हैं भोजपुरी की कुछ ऐसी ही फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेसेस के बारे में -