फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri Films: भावुक होकर बोले अशोक, चाहा था सभी भाषाओं में फिल्में बनाऊं, पर अब सब रोक दिया है मैंने

Thu, 23 Mar 2023 06:59 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अशोक प्रसाद अभिषेक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

भाजपा सांसद और अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ को लेकर बीते साल उनकी बायोपिक 'अभिनेता से राजनेता' बनाने का एलान करने वाले निर्माता अशोक प्रसाद अभिषेक का भोजपुरी सिनेमा से मोह भंग हो चुका है। निरहुआ के अलावा उन्होंने खेसारी लाल यादव और पवन सिंह को लेकर भी भोजपुरी फिल्में बनाने की घोषणाएं की, पर इनमें से एक भी फिल्म अब तक शुरू नहीं हो पाई है। ‘अमर उजाला’ ने इस बारे में उनसे ये खास बातचीत की।

विज्ञापन

2 of 5
अशोक प्रसाद अभिषेक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
आप तो आईटी प्रोफेशनल हो, ये भोजपुरी सिनेमा की तरफ झुकाव कैसे हुआ

सच तो यै है कि भोजपुरी सिनेमा से पहले मैं हिंदी फिल्में ही बनाना चाह रहा था। मैं फिल्मों के माध्यम से आईटी जुड़ी बातें दर्शकों को बताना चाहता हूं। आज की तारीख में लोग ऑनलाइन ठगी का बहुत शिकार हो रहे हैं। मैं चाहता हूं कि सिनेमा के माध्यम से आम जनता को बदलती दुनिया के नए तौर तरीकों के बारे में बताया जाए और ऐसी जानकारियां उन तक पहुंचाईं जाए जो डिजिटल दौर में उनकी मदद कर सकें।
विज्ञापन

3 of 5
अशोक प्रसाद अभिषेक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
तो फिर हिंदी फिल्म शुरू न करके भोजपुरी फिल्में क्यों बनाना चाहते रहे 

मैं कारोबारी इंसान हूं। मैं किसी भी व्यवसाय में तक तक हाथ नहीं डालता, जब तक मुझे उसकी ए बी सी न पता चल जाए। निवेश करने से पहले मैं तय करता हूं कि अगर ये पैसा डूब गया तो क्या इसका झटका मैं बर्दाश्त कर ले जाऊंगा। हिंदी फिल्मों में निवेश बहुत ज्यादा चाहिए और मुझे हिंदी फिल्मों के बारे में उतना अनुभव भी नहीं हैं। भोजपुरी में फिल्में जितने कम बजट में बन जाती हैं, मुझे नहीं लगता कि इतने कम बजट में कोई क्षेत्रीय सिनेमा की कोई दूसरी फिल्म बन सकती है।

4 of 5
अशोक प्रसाद अभिषेक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

दिनेश लाल यादव निरहुआ की बायोपिक 'अभिनेता से राजनेता' की शूटिंग पिछले साल दशहरा पर शुरू होने वाली थी, अब तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो पाई है, ऐसा क्यों?

हम भोजपुरी के साथ साथ देश की सभी क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्में बनाना चाहते हैं जिनमे मराठी, पंजाबी, तमिल और हिंदी फिल्में भी शामिल है। लेकिन अब अपने सभी फिल्म प्रोजेक्ट मैंने छह महीने तक रोक दिए हैं। भोजपुरी के लिए मेरी योजना थी कि सिर्फ सुपरस्टार्स के साथ ही काम करेंगे। इसलिए मैंने दिनेश लाल यादव निरहुआ, खेसारी लाल यादव और पवन सिंह को लेकर तीन फिल्मों की घोषणा की। तीनों स्टार्स को साइन भी किया है लेकिन अब ये तीनों प्रोजेक्ट मैंने स्थगित कर दिए हैं। इन दिनों मेरा पूरा ध्यान अपने आईटी बिजनेस पर है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अशोक प्रसाद अभिषेक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
मतलब आप वापस लंदन जाने की सोच रहे हैं ?

नहीं, अभी मुंबई में ही अपना आईटी बिजनेस सेट कर रहा हूं। कोविड की वजह से लंदन से वापस आना पड़ा। दो साल से मुंबई में ही हूं। सोच रहा था कि लंदन  का माहौल ठीक हो तो वापस जाएं।  इसी सोच में दो साल बीत गए। फिर मैंने यहीं पर अपनी आईटी कंपनी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-  Jee Le Zaraa: प्रियंका, आलिया और कटरीना की 'जी ले जरा' पर काम हुआ शुरू, फरहान अख्तर ने फोटो शेयर कर दिया अपडेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें