फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshara Singh: अक्षरा सिंह ने राजनीति की दुनिया में रखा कदम, 'जन सुराज' अभियान से जुड़ीं अभिनेत्री

Mon, 27 Nov 2023 06:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेत्री और पूर्व बिग बॉस ओटीटी प्रतियोगी अक्षरा सिंह ने राजनीति में एंट्री कर ली है। वे सोमवार (27 नवंबर) को पटना में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के अभियान 'जन सुराज' में शामिल हुईं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अभिनेत्री ने आधिकारिक तौर पर राजनीति में कदम रखने और 'जन सुराज' आंदोलन में शामिल होने के अपने फैसले की घोषणा की। 
Rakshabandhan: रक्षाबंधन का घर बैठे उठा सकेंगे लुत्फ, इस दिन एंड पिक्चर्स पर होगा फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अक्षरा सिंह - फोटो : social media
बातचीत के दौरान अक्षरा ने चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर की। कार्यक्रम में अभिनेत्री ने कहा कि अगर उन्हें लोगों का समर्थन मिला तो वे चुनाव जरूर लड़ेंगी। यह पूछे जाने पर कि वे कहां से चुनाव लड़ेंगी? इसका जवाब देते हुए अक्षरा ने कहा, "आगे का तो वक्त बताएगा। अभी कोई सीट नहीं है, अभी मैंने पहल की है। अगर यह मेरी किस्मत में है और अगर लोगों ने मेरा समर्थन किया तो मैं चुनाव लड़ सकती हूं।
विज्ञापन

3 of 5
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
एएनआई के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अक्षरा ने राजनीति की दुनिया में कदम रखने के पीछे अपने मकसद के बारे में खुलकर बात की। प्रशांत किशोर की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, "मैं उन्हें पिछले 15 महीनों से देख रही हूं और वह किस तरह सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह शिक्षित हैं और समाज और युवाओं के लिए अच्छी सोच रखते हैं।"

4 of 5
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram
अक्षरा ने कहा, "बिहार की बेटी होने के नाते मैं भी कुछ पहल करना और योगदान देना चाहती हूं, यही मेरा इरादा है।" प्रशांत किशोर ने कहा है कि उनका 'जन सुराज' आंदोलन एक सामाजिक पहल है। हालांकि, अक्षरा के अभियान में शामिल होने के समय को देखते हुए अटकलें लगाई जा रही हैं कि अभिनेत्री को 2024 के लोकसभा चुनावों में उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा जा सकता है। उनके इस फैसले को भविष्य में राजनीति में बड़ी चीजों के लिए अपने लिए राजनीतिक जमीन तैयार करने के कदम के रूप में भी देखा जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में कई भोजपुरी हस्तियां जिन्होंने सफलतापूर्वक राजनीति में कदम रखा, उनमें रवि किशन, मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ' शामिल हैं। ये तीनों ही बीजेपी से सांसद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षरा के स्टारडम की बात करें तो वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने 2010 के एक्शन ड्रामा 'सत्यमेव जयते' में रवि किशन के साथ अभिनय की शुरुआत की थी। वे लव मैरिज, मां तुझे सलाम, धड़कन, सौगंध गंगा मैया के, तबादला और कई अन्य प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रही हैं। उन्होंने कई संगीत वीडियो का हिस्सा बनकर पिछले कुछ वर्षों में दर्शकों को प्रभावित किया है और एक बड़ा फैनबेस बनाया है।
Neena Gupta: 'मैंने हमेशा गलत लोगों को डेट किया', रिश्तों पर युवाओं को कोई सलाह नहीं देना चाहतीं नीना गुप्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें