फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Singh-Jyoti: टूटने से बचा पवन सिंह और ज्योति का घर, पावर स्टार की पत्नी ने फैंस से साझा की खुशखबरी

Fri, 23 Feb 2024 12:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पवन सिंह-ज्योति सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह बीते काफी वक्त से अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता की पत्नी ज्योति सिंह ने बीते वर्ष उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। दोनों तलाक लेना चाहते थे और इसका मामला आरा कोर्ट में चल रहा था। इस खूबसूरत जोड़ी के बीच आई दरार से फैंस काफी निराश थे। लेकिन, अब उनके लिए खुशखबरी है। पवन सिंह और ज्योति का घर टूटने से बच गया है। दोनों अब तलाक नहीं ले रहे हैं। ज्योति सिंह के एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद यह खबर चल रही है कि पवन सिंह और ज्योति के रिश्ते अब ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पवन सिंह-ज्योति सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पोस्ट साझा कर भोजपुरी गायिका बबीता मिश्रा का आभार जताया है। उन्हों ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'थैंक्यू बबीता दीदी आपकी सारी कोशिशों के लिए'। ज्योति की इस स्टोरी के स्क्रीनशॉट के साथ बबीता ने एक वीडियो बनाया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'तुम्हें खूब प्यार मेरी प्यारी बहन। भगवान आपको उन बुरी नजरों से हमेशा बचाकर रखे, जिसने आपका अपमान किया'।
विज्ञापन

3 of 5
पवन सिंह-ज्योति सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बबीता मिश्रा के इस पोस्ट के बाद यह खबर फैल गई है कि पवन सिंह और ज्योति का रिश्ता टूटने से बच गया है। दोनों अब तलाक नहीं ले रहे हैं। इस खबर के सामने आते ही प्रशंसकों में खुशी की लहर है। यूजर्स इस पोस्ट पर कमेंट कर इस खूबसूरत जोड़ी की सलामती की दुआ कर रहे हैं।

4 of 5
पवन सिंह-ज्योति सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बबीता के इस पोस्ट पर ज्योति सिंह ने कमेंट कर लिखा है, 'मेरा हमेशा साथ देने के लिए आपको बहुत प्यार दीदी।' सोशल मीडिया पर यूजर्स भी बबीता मिश्रा का शुक्रिया अदा करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। बहुत बहुत धन्यवाद'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'आपने दोनों को मिला दिया, आपने बहुत नेक काम किया है'।
Salman Khan: सलमान खान ने बना दिया फैंस का दिन, फंकी लुक में दी प्यारी सी मुस्कान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पवन सिंह-ज्योति सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल पवन सिंह के मैनेजर और दोस्त दीपक सिंह ने सोशल मीडिया पर लोगों के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया है। हालांकि, उन्होंने ये जरूर कहा है कि दोनों के रिश्ते पहले से बेहतर हो रहे हैं। बाकी जो है वो आने वाले दिनों में दिख जाएगा। फैंस को अब पवन सिंह की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
What The Hell Navya 2: डेट पर बिल भुगतान करने वाली लड़कियां होती हैं बेवकूफ, जया बच्चन के बयान ने बढ़ाई हलचल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें