एनिमल
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि रणबीर कपूर स्टारर एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया। ए सर्टिफिकेट मिलने के बावजूद एनिमल ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। हालांकि, अपनी सफलता के साथ-साथ यह फिल्म आलोचनाओं के केंद्र में भी रही। मुख्य रूप से फिल्म में महिलाओं के किरदार को लेकर कई सवाल उठे। हालांकि, कई स्टार्स ने इस फिल्म का समर्थन भी किया। अब इस लिस्ट में भूमि का नाम भी शामिल हो गया है।