द केरल स्टोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में पहला नाम 'द केरल स्टोरी' का है, साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर काफी बवाल देखने को मिला था। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था। फिल्म को लेकर लोग दो धड़ों में बंट गए। एक धड़ा फिल्म के पक्ष में नजर आया तो वहीं दूसरा इश विरोध में। फिल्म में धर्मांतरण, लव जिहाद जैसे मुद्दों को उठाया गया था। एक धड़ा फिल्म की रिलीज को रोकने की पूरी कोशिश में जुटा था। हालांकि, फिल्म रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।