फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rainbow Rishta: ओटीटी पर इंद्रधनुषी रिश्तों की बयार, ‘रेनबो रिश्ता’ से पहले इन किस्सों में सजे समलैंगिक रिश्ते

Thu, 09 Nov 2023 04:07 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
रेनबो रिश्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पिछले कुछ समय से समाज में एलजीबीटी समुदाय के लोगों के प्रति नजरिया काफी बदला है। यही वजह है कि इस विषय पर फिल्में और सीरीज खूब बन रही हैं। अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित हो रही एलजीबीटीक्यू कम्युनिटी समुदाय पर बनी नॉन फिक्शन सीरीज 'रेनबो रिश्ता' भी इसकी अगली कड़ी है। तकरीबन सारे ओटीटी इस विषय पर कई सीरीज बना चुके हैं, जिनमें एलजीबीटीक्यू कम्युनिटी समुदाय के पक्ष को बहुत ही गहराई के साथ पेश किया गया है। आइए जानते हैं ओटीटी पर सीरीज एलजीबीटीक्यू कम्युनिटी समुदाय पर बनी सीरीज के बारे में...

विज्ञापन

2 of 11
रेनबो रिश्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रेनबो रिश्ता
अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज  'रेनबो रिश्ता' एक अनस्क्रिप्टेड डॉक्यूमेंट्री है, जिसमें छह एलजीबीटीक्यू समुदायके सदस्यों की असल प्रेम कहानियों और अनुभवों पेश किया गया है। जयदीप सरकार के निर्देशन में बनी इस सीरीज में समलैंगिक समुदाय के नायकों की हिम्मत और साहस को दिखाया गया है जो न केवल अपना रास्ता बना रहे हैं बल्कि समाज की परवाह किए बगैर खुलकर अपनी भी जिंदगी जी रहे हैं। इस सीरीज में त्रिनेत्रा हलदर, ऐश्वर्या आयुष्मान, डेनिएला मेंडोंका, अनीज सैकिया, सनम चौधरी, सोहम सेनगुप्ता, सुरेश रामदास और सदाम हंजाबम की जिंदगी से वास्तविक जीवन से जुड़े  अनुभव शामिल किए गए हैं।

Kadak Singh: जी5 ने किया पंकज त्रिपाठी की नई फिल्म 'कड़क सिंह' का एलान, रिलीज हुआ पहला पोस्टर

विज्ञापन

3 of 11
मेड इन हेवन सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मेड इन हेवन सीजन 
अमेजन प्राइम की ही सीरीज 'मेड इन हेवन' में समलैंगिक संबंधों के दौरान लगने वाले आघातों और संघर्षों को पेश किया गया। इस सीरीज में अर्जुन माथुर ने समलैंगिक व्यक्ति की भूमिका निभाई जो अपने संघर्ष, पूर्वाग्रहों और होमोफोबिया से गुजरता है। 'मेड इन हेवन सीजन 2' में महिलाओं और एलजीबीटीक्यू समुदाय के मुद्दे को बड़ी गंभीरता से दिखाया गया है। सीरीज का पहला सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर 8 मार्च 2019 को स्ट्रीम हुआ था और दूसरा सीजन 10 अगस्त 2023 को स्ट्रीम हुआ। 

Tiger 3: क्या अपनी ही फिल्म 'टाइगर 3' का पहला शो नहीं देख पाएंगे भाईजान? जानें इसके पीछे की वजह

4 of 11
हिज स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिज स्टोरी
ऑल्ट बालाजी की सीरीज 'हिज स्टोरी' समलैंगिकता और बेवफाई पर आधरित थी। इस सीरीज में सत्यदीप मिश्रा और मृणाल दत्त ने समलैंगिकों की भूमिका निभाई थी। इस सीरीज की कहानी कुणाल की भूमिका निभा रहे सत्यदीप मिश्रा और साक्षी की 20 साल के सफल शादी के बाद की है। शादी के 20 साल के बाद साक्षी को पता चलता है कि कुणाल किसी दूसरे व्यक्ति आजाद पंछी प्रीत के साथ समलैंगिक रिश्ते में है। सुपर्ण एस वर्मा के निर्देशन में बनी यह सीरीज 25 अप्रैल 2021 को स्ट्रीम हुई थी।

Tiger 3: 'टाइगर 3' की रिलीज से पहले फैंस को मिला एक और खास तोहफा, बढ़ाई गई फिल्म की अवधि!

विज्ञापन

5 of 11
अजीब दास्तां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अजीब दास्तां 
वेब सीरीज 'अजीब दास्तां' चार कहानियों की फिल्मावली (एंथोलॉजी) है जिसमे से दो कहानियां 'मजनू' और 'गील पुच्ची'  समलैंगिक संबंधों के इर्द-गिर्द घूमती हैं। 'मजनू' में फातिमा सना शेख, जयदीप अहलावत, नुसरत भरूचा, अभिषेक बनर्जी, अदिति राव हैदरी की मुख्य भूमिकाएं है तो 'गील पुच्ची' में कोंकणा सेन शर्मा, शेफाली शाह और मानव कौल की मुख्य भूमिकाएं हैं। 'मजनू' का निर्देशन शशांक खेतान और 'गील पुच्ची' का निर्देशन नीरज घेवान ने किया था। यह सीरीज 16 अप्रैल 2021 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी।

विज्ञापन

6 of 11
ए मैरिड वूमन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ए मैरिड वूमन
मंजू कपूर के उपन्यास 'ए मैरिड वुमन' पर आधारित वेब सीरीज की  कहानी  एक विवाहित महिला की आस्था और उसके व्यक्तित्व की खोज के इर्द-गिर्द घूमती है। यह सीरीज  एक शहरी रिलेशनशिप ड्रामा है, जो महिलाओं और समाज द्वारा लगाए गए उनके कंडीशनिंग और खुद को खोजने की उनकी खोज करता है। इस सीरीज में  मोनिका डोगरा और रिद्धि डोगरा को समलैंगिक किरदारों में दिखाया गया है। साहिर रजा के निर्देशन में बनी यह सीरीज 8 मार्च 2021 को जी5 पर स्ट्रीम हुई थी। 

Rajpal Yadav: 'अपूर्वा' के लिए फोन आया तो मुझे लगा एक और कॉमेडी किरदार होगा, लेकिन निर्देशक से मिलने के बाद...

विज्ञापन

7 of 11
बॉम्बे बेगम्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉम्बे बेगम्स
'लिपस्टिक अंडर माय बुरखा', 'डॉली किट्टी' जैसी फिल्मों की  लेखिका और निर्देशक  अलंकृता श्रीवास्तव की वेब सीरीज 'बॉम्बे बेगम्स' पांच महिलाओं की कहानी है जो अलग अलग आयु और वर्ग की हैं। इस सीरीज में वर्कप्लेस पर यौन उत्पीड़न के संवेदनशील  ज्वलंत मुद्दे के साथ-साथ समलैंगिक संबंध, बेवफाई, लिव इन रिलेशनशिप, यौन उत्पीड़न, प्रेगनेंसी, मेनोपॉज जैसे मुद्दे को दिखाया गया है। इस सीरीज में प्लाबिता बोरठाकुर ने समलैंगिक महिला आयशा अग्रवाल का किरदार निभाया था। प्लाबिता बोरठाकुर के अलावा इस सीरीज में पूजा भट्ट, पूजा भट्ट, शहाना गोस्वामी, अमृता सुभाष, आध्या आनंद की मुख्य भूमिकाएं थी। यह सीरीज 8 मार्च 2021 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। 

8 of 11
फोर मोर शॉट्स प्लीज सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फोर मोर शॉट्स प्लीज सीजन 
वेब सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' के पहले सीजन की कहानी जहां चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती थी, तो वहीं दूसरा सीजन समलैंगिक संबंधों के बारे में था। दूसरे सीजन में बानी जे और लिसा रे को समलैंगिक दिखाया गया था। इस सीरीज में बानी जे ने उमंग सिंह और लिसा रे ने समारा कपूर की भूमिका निभाई थी। अनु मेनन और नूपुर अस्थाना के निर्देशन में बनी यह सीरीज 17 अप्रैल 2020 को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई थी।

Pippa Premier: देवर का हौसला बढ़ाने पहुंचीं भाभी मीरा कपूर, ईशान की फिल्म के प्रीमियर पर लगा सितारों का मेला

9 of 11
377 एबनॉर्मल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

377 एबनॉर्मल
जी5 की  वेब सीरीज '377 एबनॉर्मल' में  धारा 377 को चुनौती देने वाले पांच याचिकाकर्ताओं की कठिन यात्रा को दिखाया गया था, जिन्होंने समलैंगिक संबंधों पर चर्चा को मजबूती दी। यह  सीरीज  यह उन दर्दनाक यात्राओं को प्रदर्शित करता है, जिससे एलजीबीटीक्यू समुदाय के कई सदस्य गुजरते हैं। इस सीरीज में  सिड मक्कड़, मानवी गगरू, तन्वी आजमी, मोहम्मद जीशान अय्यूब, कुमुद मिश्रा और शशांक अरोड़ा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी। फारूक कबीर के निर्देशन में बनी यह सीरीज 19 मार्च 2019 को जी5 पर स्ट्रीम हुई थी।

10 of 11
माया 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

माया 2
वेब सीरीज 'माया 2' का निर्देशन  निर्देशक विक्रम भट्ट की बेटी  कृष्णा भट्ट ने किया था। इस  वेब सीरीज की कहानी दो समलैंगिक महिलाओं रूही और सिम्मी के जीवन पर आधारित थी। इस सीरीज में लीना जुमानी और प्रियल गौर ने समलैंगिक महिला के किरदार निभाए थे। कृष्णा भट्ट ने इस सीरीज को  सस्पेंस थ्रिलर की तरह शूट किया था। यह सीरीज किसी बड़े ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज न होकर 30 मई 2018 को द वेब स्टूडियोज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुई थी।

Pippa Premier: देवर का हौसला बढ़ाने पहुंचीं भाभी मीरा कपूर, ईशान की फिल्म के प्रीमियर पर लगा सितारों का मेला

विज्ञापन

11 of 11
रोमिल एंड जुगल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रोमिल एंड जुगल
ऑल्ट बालाजी की सीरीज 'रोमिल और जुगल' शेक्सपियर के प्रतिष्ठित नाटक रोमियो एंड जूलियट पर आधारित थी, लेकिन इस सीरीज को निर्देशक ने  समलैंगिकता से जोड़कर पेश किया था। इस सीरीज में अभिनेता राजीव सिद्धार्थ ने रोमिल और मनराज सिंह ने जुगल की भूमिका निभाई थी। राजीव सिद्धार्थ  और मनराज सिंह इस सीरीज में समलैंगिक भूमिका में नजर आए थे। नूपुर अस्थाना के निर्देशन में बनी यह सीरीज 21 अप्रैल 2017 को ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम हुई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें