फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanvi Azmi: दूसरे कौम में शादी करना तन्वी आजमी को पड़ा था भारी, महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण समाज हो गया था खिलाफ

Thu, 16 May 2024 11:26 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तन्वी आजमी ने बताया कि वेब सीरीज 'दिल दोस्ती दुविधा' के सेट पर अनुष्का सेन के साथ उनका खूब झगड़ा होता था। सीरीज में उन्होंने अनुष्का की दादी का किरदार निभाया है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान उनसे सवाल किया गया कि क्या वह बचपन से ही विद्रोही रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
तन्वी आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम
जानी-मानी अभिनेत्री तन्वी आजमी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने पर्दे पर कई मजबूत किरदार निभाए हैं। उन्होंने पर्दे पर हमेशा अपना सख्त रुख दिखाया है। असल जिंदगी में वह खुद को काफी विद्रोही मानती हैं। 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर सिंह की मां का किरदार निभाने के लिए अभिनेत्री को खूब प्रशंसा मिली थी। उन्होंने अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'दिल दोस्ती दुविधा' में भी अभिनय किया है। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी शादी को लेकर बातचीत की है। 
विज्ञापन

2 of 5
तन्वी आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम
तन्वी आजमी ने बताया कि वेब सीरीज 'दिल दोस्ती दुविधा' के सेट पर अनुष्का सेन के साथ उनका खूब झगड़ा होता था। सीरीज में उन्होंने अनुष्का की दादी का किरदार निभाया है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान उनसे सवाल किया गया कि क्या वह बचपन से ही विद्रोही रही हैं। इसके जवाब में अभिनेत्री ने कहा, 'मैं एक आज्ञाकारी बच्ची थी और फिर कुछ हुआ कि मुझे ऐसा लगा, जैसे पूरी मुंबई भड़क उठी हो, क्योंकि एक ब्राह्मण महाराष्ट्रीयन लड़की ने एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी कर ली थी।'
विज्ञापन

3 of 5
तन्वी आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री ने कहा, 'मेरे मुस्लिम व्यक्ति से शादी करने के बाद मेरे खिलाफ हर तरफ विद्रोह शुरू हो गया और वह कभी खत्म ही नहीं हुआ।' तन्वी ने अपनी हालिया रिलीज हुई वेब सीरीज 'दिल दोस्ती दुविधा' में एक ऐसी दादी की भूमिका निभाई हैं, जो दयालु और सख्त दोनों हैं।  

Ritesh: राखी की हालत नाजुक, पेट में पाया गया ट्यूमर, पूर्व पति रितेश का खुलासा, डॉक्टर्स को कैंसर की आशंका

4 of 5
दिल दोस्ती दुविधा टीम - फोटो : इंस्टाग्राम
सीरीज में अपने किरदार पर बात करते हुए तन्वी ने कहा, 'मैं एक संयुक्त परिवार में पली-बढ़ी हूं। मुझे पता है कि आपके आसपास लगातार इतने सारे लोगों का होना कैसा लगता है। तो ऐसा लगा जैसे बहुत परिचित परिवेश हो। मुझे अपने दादाजी की बहुत याद आती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तन्वी आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम
तन्वी आजमी इंडस्ट्री के सफल लोगों के परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जिनमें कवि कैफी, शौकत आजमी, शबाना आजमी और जावेद अख्तर शामिल हैं। इस पर उनसे सवाल किया गया कि मशहूर परिवार से होने का इंडस्ट्री में दबाव महसूस करती हैं। तन्वी ने कहा, 'ऐसे परिवार का हिस्सा बनना बहुत अच्छा लगता है। इस परिवार ने मुझे कभी ऐसा महसूस नहीं कराया कि मुझे वह हासिल करने की जरूरत है, जो दूसरों ने हासिल किया है।' गौरतलब है कि तन्वी ने सिनेमैटोग्राफर बाबा आजमी से शादी की है। 

Deepak Tijori: बॉलीवुड के बदलते रिश्तों पर खुलकर बोले दीपक तिजोरी, कहा- मैंने कभी किसी से मदद मांगने नहीं गया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें