बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का ट्रेलर फिल्म के मेकर्स ने मंगलवार को लॉन्च कर दिया। इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्मों में एक्शन सीन को लेकर अक्षय कुमार ने कहा कि पहले एक्शन सीन करने के पीछे एक पागलपन था, लेकिन अब समझदार हो गया हूं। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की मेजबानी अक्षय कुमार और जैकी भगनानी ने मिलकर की।