बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत इन दिनों राजनीति में अपनी एंट्री के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपने पॉपुलर शो 'लॉक अप' के दूसरे सीजन को लेकर काफी चर्चा में हैं। शो के पहले सीजन के सफलता के बाद अब शो के मेकर्स ने 'लॉक अप' सीजन 2 के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अब हाल ही में, एकता कपूर ने शो को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। एकता ने बताया है कि दो साल के इंतजार के बाद ‘लॉक अप’ का दूसरा सीजन इसी साल ऑन एयर होगा। एकता की इस अनाउंसमेंट के बाद पायल रोहतगी ने कंगना पर निशाना साधा है।