अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' इस महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। इससे पहले वह सलमान खान के साथ 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्में दे चुके हैं। हाल ही में अली ने बॉलीवुड के दबंग के साथ अपने तालमेल को लेकर बात की। अली अब्बास जफर का कहना है कि सलमान खान की शख्सियत इतनी बड़ी है कि लोग बतौर एक्टर उनके बारे में बातें नहीं करते हैं।