फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bad Newz OTT: जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी 'बैड न्यूज'! इस दिन होगी विक्की-तृप्ति की फिल्म स्ट्रीम

Fri, 19 Jul 2024 04:49 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित तृप्ति डिमरी, विक्की कौशल और एमी विर्क अभिनीत बहुप्रतीक्षित ड्रामा बैड न्यूज आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसी के साथ उन दर्शकों के लिए अच्छी खबर है, जो सिनेमाघरों की बजाए अपने घर में बैठकर फिल्म का आनंद लेना चाहते हैं। 'बैड न्यूज' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म के लिए ओटीटी पार्टनर तय किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बैड न्यूज - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

2 of 5
बैड न्यूज - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
आज रिलीज हुई 'बैड न्यूज' को सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'बैड न्यूज' के फिल्म मेकर्स ने अमेजन प्राइम वीडियो के साथ हाथ मिल लिया है और अपने ओटीटी पार्टनर के रूप में इसे सुरक्षित कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'बैड न्यूज' आज से ठीक आठ सप्ताह बाद डिजिटल स्ट्रीमिंग के लिए अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

3 of 5
बैड न्यूज - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
'बैड न्यूज' में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में इन तीनों मुख्य कलाकारों के अलावा नेहा धूपिया, करण औजला और अनन्या पांडे का शानदार कैमियो भी है। फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव और अमेजन प्राइम वीडियो द्वारा किया गया है। 

4 of 5
बैड न्यूज - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग से करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का गाना 'तौबा तौबा' से लेकर 'मेरे महबूब मेरे सनम' दर्शकों को बेहद पसंद आया। अब देखना यह है कि फिल्म 'बैड न्यूज' बॉक्स ऑफिस पर कितने की कमाई कर पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैड न्यूज - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
'बैड न्यूज' की कहानी कुछ ऐसी है, सलोनी प्रेग्नेंट है और जुड़वां बच्चों को जन्म देने वाली है। अब मामला यह है कि उसके दोनों बच्चों के अलग-अलग पिता हैं। अब फिल्म की कहानी में दोनों पिता यानी अखिल और गुरबीर के बीच सलोनी का प्यार जीतने और बच्चे के लिए होड़ मचती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें