स्पेशल ऑप्स और पब्लिक नोटिस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बीते साल की इस नोटिस में फिल्म जगत से अनुरोध किया गया था कि फिल्म 'औरों में कहां दम था' के अधिकारों की खरीद फरोख्त के लिए कोई भी इच्छुक शख्स न तो रिलायंस एंटरटेनमेंट से बात करे और न ही प्लान सी के किसी अधिकारी से। फिल्म को रिलीज करने का सौदा उसके बाद ही एनएच स्टूडियोज से हुआ और फिल्म का ट्रेलर भी एनएच स्टूडियोज के यूट्यूब चैनल पर ही जारी हुआ है। 'ए वेडनेसडे', 'स्पेशल 26' और 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले लेखक, निर्देशक नीरज पांडे की फिल्म 'औरों में कहां दम था' की शूटिंग का काम बीते साल ही पूरा हो गया था, लेकिन कानूनी अड़चनों के चलते ये फिल्म अब जाकर रिलीज हो पा रही है।