पाकिस्तान के प्रसिद्ध गायक आतिफ असलम अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। पिछले साल 22 मार्च 2023 को आतिफ पिता बने थे। तब से लेकर अब तक उन्होंने अपनी लाडली बेटी हलीमा के चेहरे को दुनिया से छिपा कर रखा था। कल आतिफ ने बेटी हलीमा के जन्मदिन के मौके पर उनकी प्यारी सी तस्वीर को फैंस के साथ साझा किया और अब सोशल मीडिया पर हलीमा की तस्वीर वायरल हो रही है। साथ ही साथ इंटरनेट पर कई यूजर्स उन्हें आलिया भट्ट की बेटी राहा की हमशक्ल भी कह रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं एक साथ राहा और हलीमा की तस्वीरों को---