फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elvish Yadav: जेल से निकलते एल्विश दिखे अपने रंग में, बोले- समय दिखाई नहीं देता, लेकिन बहुत कुछ दिखा देता है!

Sun, 24 Mar 2024 12:41 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एल्विश यादव - फोटो : इंस्टाग्राम

एल्विश यादव ने पिछले दिनों काफी सुर्खियां बटोरी हैं। पहले तो उनपर यूट्यूबर सागर के साथ मारपीट का मामला दर्ज हुआ था, बाद में उन्हें सांप के जहर वाले मामले में जेल जाना पड़ा। फिलहाल एल्विश यादव को इन दोनों ही मामलों से राहत मिल गई है। वे जेल से जमानत के बाद बाहर आ चुके हैं। आइए आपको बताते हैं कि जेल से निकलने के बाद एल्विश ने अपने इंस्टग्राम हैंडल से ऐसा क्या साझा किया है जो इतना वायरल हो रहा है---

Emraan Hashmi: सलमान खान को 'भाई' नहीं बुलाते इमरान हाशमी, शोटाइम अभिनेता ने बताई वजह, चौंके गए फैंस!
 
विज्ञापन

2 of 5
एल्विश यादव - फोटो : इंस्टाग्राम
एल्विश यादव अक्सर गलत कारणों की वजह से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। वे अपने यूट्यूब चैनल से भी कई बार विवादित बयान भी देते दिखाई देते हैं। हाल ही में जेल से निकलने के बाद एल्विश ने अपनी एक नई तस्वीर को अपने फैंस के साथ साझा किया। सोशल मीडिया पर उनकी नई तस्वीर काफी वायरल हो रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
एल्विश यादव - फोटो : इंस्टाग्राम
'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव ने अपनी तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है, 'समय दिखता नहीं है, लेकिन काफी कुछ दिखा जरूर देता है।'
 

4 of 5
एल्विश यादव - फोटो : इंस्टाग्राम
एल्विश यादव जेल से निकलने के बाद अपनी पहली फोटो को अपने फैंस के संग साझा किया है। आप तस्वीर में देख सकते हैं यूट्यूबर दो महंगी कारों के बीच बेहद स्टाइलिश अंदाज में पोज दे रहे हैं। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए जींस के साथ एक जैकेट पहन रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एल्विश यादव - फोटो : इंस्टाग्राम
यूट्यूबर एल्विश यादव अपनी इस नई फोटो की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हो रहे हैं। कुछ यूजर्स आकर कमेंट सेक्शन में उनके पिता द्वारा दिए बयान का जिक्र करते दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि एल्विश के पिता ने कहा था कि उनके बेटे के पास कोई महंगी कार नहीं है। वे दोस्तों से उनकी कार उधार लेकर फोटोशूट करवाते हैं। 

इन हॉरर फिल्मों को देख कांप जाएगी रुह, सच्ची घटनाओं पर हैं आधारित
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें