फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yami Gautam: 'मैं सिर्फ नौकरी पाने के लिए काम नहीं करूंगी', यामी का फिल्मों के चयन पर बड़ा बयान

Mon, 26 Feb 2024 11:44 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक बातचीत के दौरान यामी ने बताया कि वे अपनी फिल्म के चयन कैसे करती हैं। साथ ही उन्होंने जीवन में संघर्षों का सामने कैसे करें उस पर भी खुलकर बात की। 
विज्ञापन
1 of 5
यामी गौतम - फोटो : Social Media
यामी गौतम उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने टीवी से बड़े पर्दे तक अपनी सफल यात्रा तय की है। इन दिनों यामी हालिया रिलीज फिल्म 'आर्टिकल 370' को लेकर चर्चा में हैं। दर्शकों से ही नहीं फिल्मी सितारो से भी यामी की फिल्म को खूब सराहना मिल रही है। हाल ही में, एक बातचीत के दौरान यामी ने बताया कि वे अपनी फिल्म के चयन कैसे करती हैं? साथ ही उन्होंने जीवन में संघर्षों का सामने कैसे करें उस पर भी खुलकर बात की। 
विज्ञापन

2 of 5
यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों में चयन करने को लेकर कहा, 'फिल्मों का चयन करना मेरी अंतरआत्मा पर निर्भर करता है। हालांकि, कभी-कभी डर के कारण आपकी आवाज दब जाती है कि आपको कुछ अलग फिल्मों, प्रोजेक्ट, संगीत या मशहूर सितारों के साथ काम करना चाहिए। जब आप इन आवाजों से घिरे हों, तो यह याद रखना जरूरी है कि ये सिर्फ विचार हैं। आप जिससे भी मिलेंगे वह आपको बस सलाह देगा।'

यह भी पढ़ें: Amar Singh Chamkila: ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार दिलजीत-परिणीति की जोड़ी, इस दिन होगा 'चमकीला' का प्रीमियर
विज्ञापन

3 of 5
यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
यामी ने कहा, 'जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ता है, इसलिए खुद को प्रेरित करना बहुत जरूरी है। खुद को प्रेरित रखने के लिए आपके लिए कुछ मजेदार होना चाहिए। जिस दिन अपने काम को आनंद के साथ करना शुरू कर देंगे, तो उस दिन आपको दुनिया का सबसे अच्छा एहसास होगा।' उन्होंने आगे बताया, 'अगर मैं फिल्म नहीं करती हूं या मेरे पास कोई काम नहीं है, तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन मैं सिर्फ नौकरी पाने और वहां बने रहने के लिए फिल्म नहीं करूंगी।' 

4 of 5
यामी गौतम - फोटो : social media
यामी ने आगे कहा, 'अगर मैं फिल्में नहीं करती हूं, तो मुझे नुकसान होगा। ज्यादा दिनों तक दर्शकों की नजरों से दूर रहना एक अभिनेत्री के रूप में सही नहीं है।' अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें उस शख्स के पास लौटने के लिए खुद को तैयार करना होगा, जिसने विक्की डोनर जैसी फिल्म से अपना करियर शुरू किया था। 

यह भी पढ़ें: I&B Minister Anurag Thakur: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चंडीगढ़ को नया सीबीएफसी कार्यालय देने की घोषणा की
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर्टिकल 370 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री यामी गौतम जल्द ही मां बनने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के दौरान अभिनेत्री के पति आदित्य धर ने इस खुशखबरी को मीडिया से साझा किया था। यामी गौतम की फिल्म कि बात करें, तो 'आर्टिकल 370' एक हाई-ऑक्टेन, एक्शन पॉलिटिकल ड्रामा है, जो 'आर्टिकल 370' को अप्रभावी बनाकर कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के इर्द-गिर्द घूमता है। फिल्म का निर्देशन आदित्य सुहास जंभाले ने किया है और इसका निर्माण ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें