फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arshad Warsi: लव की तुलना में लस्ट को बेहर मानते हैं अरशद वारसी, बोले- प्यार अपना रूप बदलता है

Mon, 12 Aug 2024 10:31 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अरशद वारसी - फोटो : इंस्टाग्राम@arshad_warsi
अरशद वारसी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अभिनेता अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए इंडस्ट्री में काफी लोकप्रिय हैं। यही नहीं, अभिनेता अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। अब हाल ही में, अभिनेता ने प्यार को लेकर अपने विचार साझा किए हैं और बताया है कि उन्हें लव से बेहतर लस्ट लगता है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने ऐसा क्यों कहा है।
विज्ञापन

2 of 5
अरशद वारसी - फोटो : इंस्टाग्राम@arshad_warsi
यूट्यूब पर अनफिल्टर्ड बाय समदिश के साथ एक साक्षात्कार के दौरान, अभिनेता से प्यार के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा, "रोमांस तो है लेकिन कहीं न कहीं, प्यार से ज्यादा लस्ट में होना बेहतर है।" इसका समर्थन करते हुए, अरशद वारसी ने कहा कि प्यार अपना रूप बदलता है लेकिन लस्ट नहीं। 
विज्ञापन

3 of 5
अरशद वारसी - फोटो : इंस्टाग्राम@arshad_warsi
अभिनेता ने आगे कहा कि जब बात लस्ट की आती है, तो यह उस महिला के साथ रहती है, जिसके साथ कोई व्यक्ति होता है। शायद यही कारण है कि पोर्न स्टार्स एक-दूसरे से इतना प्यार करते हैं। उसी बातचीत के दौरान, अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने पोर्नोग्राफी देखने या एक्स-रेटेड पत्रिकाएं पढ़ने में रुचि नहीं रखी है। अरशद ने कहा कि वह एक बोर्डिंग स्कूल से हैं और उन्होंने कभी पोर्न नहीं देखी।

4 of 5
अरशद वारसी - फोटो : इंस्टाग्राम@arshad_warsi
इसके अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि वह चीजों को देखने के बजाय उन्हें करने में विश्वास करते हैं। जीवन का उदाहरण देते हुए अरशद ने कहा कि उन्हें क्रिकेट खेलना पसंद है, लेकिन इसे देखना नहीं। उन्होंने स्वीकार किया, "जब तक मैं इसे नहीं करता, तब तक मुझे यह दिलचस्प नहीं लगता।" उन्होंने कहा कि एकमात्र चीज जिसे वह दूसरों को करते देखना पसंद करते हैं और खुद भी करते हैं, वह है अभिनय।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरशद वारसी - फोटो : इंस्टाग्राम@arshad_warsi
इससे पहले अरशद ने इंडस्ट्री में वेतन समानता पर भी अपनी राय रखी थी। अभिनेता ने बताया कि ज्यादा पैसे पाने वाले सितारों को ज्यादा पैसे नहीं मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि जो मिल रहा है, वह उससे कहीं ज्यादा है।

Brad Pitt: ब्रैड पिट और एंजेलिना के बीच विवाद का खात्मा चाहती हैं इनेस, बच्चों को लेकर भी चिंतित है प्रेमिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें