फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Kashyap: साउथ के इस अभिनेता के साथ फिल्म बनाने जा रहे अनुराग कश्यप, मूवी को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने

Mon, 18 Mar 2024 01:27 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुराग कश्यप और जीवी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक अनुराग कश्यप के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। अनुराग कश्यप अपनी अगली फिल्म के लिए तैयार हैं। चर्चा है कि अनुराग तमिल अभिनेता और संगीतकार जीवी प्रकाश के साथ अपनी अगली फिल्म शुरू करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में यह खबर सामने आने के बाद दोनों सितारों के फैंस खूब उत्साहित हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अनुराग कश्यप इससे पहले साउथ की फिल्म 'इमाइक्का नोडिगल' में अभिनय कर चुके हैं। वहीं, विजय स्टारर फिल्म 'लियो' में भी अनुराग कैमियो में नजर आ चुके हैं। अब एक बार फिर अनुराग अपने साउथ अभिनेता जीवी प्रकाश के साथ अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन इस बार वे निर्देशक के रूप में अपना कमाल दिखाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
जीवी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को मुख्य रूप से हिंदी भाषा में शूट किया जाएगा, जिसे तमिल, तेलुगु और अन्य भाषाओं में डब करके रिलीज किया जाएगा। अनुराग और जीवी प्रकाश को एक साथ काम करने की खबर सामने आने के बाद से फैंस इस जोड़ी के अगले प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं।

4 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
चर्चा है कि यह फिल्म एक हाई बजट फिल्म होने वाली है, जिसकी शूटिंग मई के महीने में शुरू हो सकती है। हालांकि, अनुराग कश्यप की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी हैं। दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों को भी अनुराग की फिल्मों को प्रभावित करने विफल रही। इनमें तापसी पन्नू स्टारर 'दोबारा', 'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' और 'कैनेडी' शामिल है।

Elvish Yadav: जेल में हलवा-पूड़ी के साथ हुआ एल्विश का स्वागत! यूजर्स बोले- वहां भी चल रहा है 'सिस्टम'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जीवी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, अभिनेता के रूप में जीवी प्रकाश ने निकेश की अगली फिल्म 'रिबेल' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में जीवी के साथ अभिनेत्री ममिथा बैजू भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। वहीं, अगर फिल्म की कहानी के बारे में बात करे तो वे एक तमिल छात्र की भूमिका में हैं, जिसे राजनीतिक मतभेदों के कारण कॉलेज में प्रताड़ित किया जाता है। इसके बाद वे सिस्टम के खिलाफ जंग शुरू करता है, फिर शुरू होता है असली खेल। 

Priyamani: प्रियामणि का सराहनीय कदम, पेटा के साथ मिलकर कोच्चि के महादेव मंदिर में दान किया यांत्रिक हाथी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें