सौदागर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म : सौदागर (9 अगस्त 1991)
किरदार : मंधारी
निर्माता - निर्देशक सुभाष घई की फिल्म 'सौदागर' की कहानी दो जिगरी दोस्तों राजेश्वर सिंह और वीर सिंह की है जो बाद में एक दूसरे के जानी दुश्मन बन जाते हैं। इस फिल्म में अनुपम खेर ने एक बूढ़े अपंग व्यक्ति मंधारी की भूमिका निभाई थी। मंधारी, वासु और राधा को राजेश्वर सिंह और वीर सिंह की कहानी सुनाते हैं और मंधारी के वजह से ही दोनों दोस्त फिर से एक होते हैं। इस फिल्म में वीर सिंह की भूमिका दिलीप कुमार, राजेश्वर सिंह की भूमिका राज कुमार, वासु की भूमिका विवेक मुशरान और राधा की भूमिका मनीषा कोइराला ने निभाई थी। इस फिल्म में अनुपम खेर का बहुत ही महत्वपूर्ण किरदार था।