फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita: 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में अंकिता को कास्ट नहीं करना चाहते थे रणदीप, अभिनेत्री की खूबसूरती बनी वजह

Tue, 12 Mar 2024 11:41 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्वातंत्र्यवीर सावरकर, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' से अंकिता लोखंडे ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं। अंकिता 'बिग बॉस 17' की विजेता तो नहीं बन पाईं, लेकिन अब उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिल रहे हैं। इन ऑफर्स में टेलीविजन प्रोजेक्ट्स के अलावा फिल्में भी शामिल हैं। अंकिता रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वातंत्र्यवीर सावरकर' में नजर आने वाली हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि रणदीप नहीं चाहते थे कि अंकिता इस फिल्म का हिस्सा बने। आइए जानते हैं क्यों।
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने हाल ही में खुलासा किया कि उनके सह-कलाकार रणदीप हुड्डा शुरू में नहीं चाहते थे कि वह उनकी आगामी फिल्म  'स्वातंत्र्यवीर सावरकर' का हिस्सा बनें क्योंकि उन्हें लगता था कि वह पत्नी यमुनाबाई सावरकर की भूमिका निभाने के लिए बहुत यंग हैं। फिल्म में विनायक दामोदर सावरकर बायोपिक में रणदीप भारतीय राजनेता, कार्यकर्ता और लेखक विनायक दामोदर सावरकर की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
स्वातंत्र्यवीर सावरकर, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, एक इंटरव्यू में अंकिता लोखंडे ने रणदीप हुड्डा की प्रशंसा की है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने कहा, " रणदीप हुड्डा ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं आपको फिल्म में चाहता हूं, जिस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया, "क्यों?"। इस पर उन्होंने ऐसा कहा, 'आप इस किरदार यमुनाबाई सावरकर के लिए बहुत सुंदर हैं।'

4 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता ने आगे कहा, " प्लीज ऐसा मत कहो।'' अंकिता ने खुलासा करते हुए बताया, ''रणदीप ने बहुत शोध किया था, वह इस बारे में इतना निश्चित थे कि वह फिल्म में क्या चाहते हैं। वह यमुनाबाई के बारे में सब कुछ जानते थे। वह एक सफल पुरुष वीर सावरकर के पीछे की सफल महिला थीं।”
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सलमान खान के बिग बॉस 17 के बाद यह अंकिता लोखंडे का पहला प्रोजेक्ट है। बता दें कि सलमान खान के रिएलिटी शो में अभिनेत्री पति विक्की जैन के साथ नजर आई थीं। इस शो में उन्होंने टॉप 4 में अपनी जगह बनाई थी। बिग बॉस 17 में उनकी जर्नी को काफी सराहा गया था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें