फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal: 'एनिमल' के लंबे रनटाइम के बचाव में उतरे रणबीर कपूर, बोले- बस आएं और बेहतरीन सिनेमा का अनुभव लें

Mon, 27 Nov 2023 10:24 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एनिमल में रणवीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड में अपने अभिनय और स्टाइल से फैंस के दिलों में राज करने वाले रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस अभिनेता की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच अच्छी खासी लोकप्रियता बटोरी है। अब रणबीर ने फिल्म के रन टाइम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उम्मीद है कि दर्शक इतनी लंबी फिल्म से बोर नहीं होंगे।
 
विज्ञापन

2 of 5
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कुछ दिन पहले यह खुलासा हुआ था कि सीबीएफसी ने फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दिया है और इसका रनटाइम 3 घंटे 21 मिनट है। अब, हाल ही में एक इंटरव्यू में, रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना ने फिल्म के रनटाइम का बचाव करते हुए कहा कि फिल्म अपनी लंबाई को बिल्कुल सही ठहराती है।

Animal: 'एनिमल' क्यों पड़ा संदीप रेड्डी वांगा की आगामी फिल्म का नाम? रणबीर कपूर ने किया खुलासा
विज्ञापन

3 of 5
एनिमल का गाना अरजन वेली - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में,एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर से एनिमल के रनटाइम के बारे में पूछा गया , जिस पर उन्होंने जवाब दिया, “हम इतने लंबे समय तक कोई फिल्म रिलीज नहीं कर रहे हैं क्योंकि हम इसके बारे में कॉन्फिडेंट हैं। हमें लगा कि कहानी को दर्शकों तक अच्छे तरीके से पहुंचाने के लिए इतने समय की आवश्यकता है।''

Jigra: आलिया भट्ट की 'जिगरा' में शोभिता धुलिपाला की हुई एंट्री! पोस्ट साझा कर दी जानकारी

4 of 5
'एनिमल' का ट्रेलर - फोटो : Social media
रणबीर ने आगे कहा कि उन्होंने और टीम ने फिल्म का और भी लंबा कट देखा है और वह भी मनोरंजक था। अभिनेता ने कहा, "हम सभी ने इस फिल्म का कट देखा है जो 3 घंटे, 49 मिनट का था। वो भी मनोरंजक था, लेकिन लंबाई कम करने के लिए संदीप ने काफी मेहनत की है। आप इसे इतना भी नहीं खींच सकते, लेकिन उम्मीद है कि दर्शक लंबाई से घबराएंगे नहीं। बस आएं और बेहतरीन सिनेमा का अनुभव लें।"

Latest Box Office Report: टाइगर 3 से भिड़ंत में फर्रे का कुछ ऐसा है हाल, वीकएंड पर 12वीं फेल ने दिखाया कमाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'एनिमल' का ट्रेलर - फोटो : Social media
बता दें कि इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिलेगी। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल' का मुकाबला विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' से होगा। अब देखना है कि दोनों फिल्मों के क्लैश से इसकी कमाई में कैसा असर होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें