फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करने पहुंचे जस्टिन बीबर, पॉप सिंगर के साथ सजेगी शाम

Thu, 04 Jul 2024 10:23 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जस्टिन बीबर, अनंत-राधिका - फोटो : इंस्टाग्राम justinbieber
अंतर्राष्ट्रीय पॉप सिंगर जस्टिन बीबर गुरुवार की सुबह भारत पहुंचे। खबर है कि सिंगर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले के समारोह में प्रस्तुति देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, बीबर कपल के संगीत समारोह में प्रस्तुति देंगे, जो 5 जुलाई, शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। जस्टिन शुक्रवार सुबह मुंबई हवाई अड्डे पर उतरे हैं। इंटरनेट पर सिंगर की गाड़ियों के काफिले के वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
जस्टिन बीबर - फोटो : इंस्टाग्राम justinbieber
बीबर 7 साल बाद भारत लौटे हैं, लेकिन इस बार वे सिर्फ अंबानी परिवार और उनके मेहमानों के लिए ही परफॉर्म करेंगे। गायक ने साल 2022 में भारत में एक कॉन्सर्ट की घोषणा की थी, लेकिन बाद में उनके स्वास्थ्य के खराब होने के कारण इसे रद्द कर दिया गया। अनंत और राधिका की संगीत सेरेमनी 5 जुलाई, शुक्रवार को मुंबई में उनके आलीशान घर एंटीलिया में होगी। यह कपल 12 जुलाई को पारंपरिक और सितारों से सजी शादी के बंधन में बंधने वाला है।
विज्ञापन

3 of 5
अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट - फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में, रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि अंबानी परिवार अपने विवाह समारोह में प्रस्तुति देने के लिए एडेल, ड्रेक और लाना डेल रे से बातचीत कर रहा है, हालांकि, परिवार या अंदरूनी सूत्रों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

4 of 5
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया
मालूम हो कि अनंत और राधिका ने इस साल की शुरुआत में जामनगर में एक भव्य प्री-वेडिंग पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें रिहाना, दिलजीत दोसांझ, अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल और अन्य सहित कई बड़े नाम शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनंत-राधिका - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद में फ्रांसीसी क्रूज पर उनकी दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी के दौरान, कैटी पेरी, पिटबुल, द बैकस्ट्रीट बॉयज और इतालवी ओपेरा कलाकार एंड्रिया बोसेली जैसे सितारों को जल्द ही शादी करने वाले जोड़े और मेहमानों का मनोरंजन करते देखा गया। हाल ही में, अंबानी परिवार सामूहिक विवाह भी करवाया था, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे।

Kartik Aaryan: नेपोटिज्म पर कार्तिक ने फिर साझा किए अपने विचार, बोले- सभी के लिए मौके एक जैसे नहीं होते
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें