फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalki 2898 AD Collection: 700 करोड़ी हुई 'कल्कि 2898 एडी', टिकट खिड़की पर पैसों की बरसात जारी

Thu, 04 Jul 2024 10:07 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'कल्कि 2898 एडी' ने 700 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'कल्कि 2898 ए़डी' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas
टिकट खिड़की पर 'कल्कि 2898 एडी' का तूफान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन फिल्म का बॉक्स कलेक्शन तेजी से बढ़ता जा रहा है। ताजा खबर यह है कि 'कल्कि 2898 एडी' ने वर्ल्डवाइड 700 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। केवल आठ दिन में ही फिल्म ने इस आंकड़े को छू लिया है, जिससे साफ है कि 800 करोड़ का आंकड़ा भी जल्द ही छू लिया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'कल्कि 2898 एडी' के 700 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने की जानकारी फिल्म निर्माताओं द्वारा साझा की गई है। फिल्म 27 जून, 2024 को रिलीज हुई थी और भारत में पहले दिन ही 95.3 करोड़ रुपये कमाकर फिल्म ने अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया था। दूसरे दिन 57.6 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 64.5 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। दर्शक इस फिल्म का जमकर आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'कल्कि 2898 एडी' का प्रचार काफी अलग ढंग से किया गया था। फिल्म के दो किरदार भैरव और बुज्जी को लेकर तो एनिमेटिड सीरीज भी जारी की गई थी। भारत के साथ-साथ उत्तरी अमेरिका में भी फिल्म के टिकटों की जोरदार एडवांस बुकिंग देखने को मिली थी। उस वक्त उन आकंड़ों से अंदाजा लगाया जाने लगा था कि इसकी मोटी कमाई होने वाली है और अब बॉक्स ऑफिस पर यही देखने को मिल रहा है।

4 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी और कमल हासन ने अभिनय किया हैं। इसका निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर 'चंदू चैंपियन' और 'मुंजा' से हो रही है और कमाई की रेस में 'कल्कि 2898 एडी' लगातार तेजी से दौड़ रही है।

Hardik-Natasha: नताशा ने फिर दी हार्दिक पांड्या संग तलाक की अफवाहों को हवा, बोलीं- 'भगवान आपके साथ हैं'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'कल्कि 2898 एडी' तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांचवीं फिल्म बन चुकी है। 'बाहुबली 2', 'आरआरआर', 'सालार पार्ट 1' और 'बाहुबली' भी इस सूची में शामिल हैं। अब देखना होगा कि यह फिल्म कितनी जल्दी 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो पाएगी।

Shalini Ajith Kumar: अस्पताल से पति अजीत कुमार के साथ शालिनी ने साझा की तस्वीर, फैंस को सताई चिंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें