फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambani Family: राधिका-अनंत की शादी की रस्मों की शुभ शुरुआत, मामेरु कार्यक्रम में शामिल हुआ पूरा अंबानी परिवार

Wed, 03 Jul 2024 08:22 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंबानी परिवार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्मों की शुरुआत हो चुकी हैं। 12 जुलाई को अनंत और राधिका शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत गरीब और वंचितों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम से हुआ है। वहीं आज अंबानी परिवार में शादी की अहम रस्म मामेरु निभाई जा रही है। आइए आपको बताते हैं इस रस्म में क्या-क्या हुआ और कौन-कौन से मेहमान शामिल हुए --
विज्ञापन

2 of 5
अंबानी परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी। वहीं आज मामेरु रस्म के दौरान मुकेश अंबानी अपनी पोती को गोद लिए गेट पर मेहमानों के स्वागत के लिए मुस्तैद नजर आए।
विज्ञापन

3 of 5
अंबानी परिवार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले दो प्री-वेडिंग कार्यक्रम का आयोजन अंबानी परिवार कर चुका है। वहीं आज अंबानी परिवार के निवास स्थल पर मामेरु रस्म निभाई जा रही है। इस रस्म में नीता अंबानी अपनी मां और भाभी को मिठाई खिलाती नजर आईं। 

4 of 5
अंबानी परिवार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

आज मामेरु रस्म के दौरान ईशा अंबानी नारंगी रंग के लहंगे में स्पॉट की गईं। वहीं उनकी होने वाली भाभी राधिका मर्चेंट और श्लोका अंबानी भी ऑरेंज रंग के लहंगे में काफी खूबसूरत दिख रही थीं। राधिका मर्चेंट ने अपने लुक को पूरा करने के लिए मांगटीका पहना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंबानी परिवार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। आज मामेरु रस्म के दौरान होने वाले दूल्हे राजा नारंगी रंग के कुर्ते में जंच रहे थे। वे अपनी मां नीता अंबानी संग कैमरे को पोज देते भी नजर आए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें